राजेंद्र रंजन गायकवाड़
(सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
(समकालिक अकविता)
मानवता खतरे में
सड़कों पर अब साँसें नहीं,
सिर्फ शोर ही शेष है
दिल की धड़कनों को दौलत
ने भांप लिया है ।
पेड़ कटते हैं विकास के नाम पर
सेल्फ़ी लेते हैं, कटे तरु के अवसान पर
बच्चे स्क्रीन में पले, आँखों में नींद नहीं
माँ की गोद की जगह आया है,
हर संस्कार आया ने ही सिखाया है।
जाति-धर्म के नाम पर झंडे ऊंचे हैं,
ऊंची दुकान के पकवान फीके हैं।
प्यार ट्रेंडिंग है, इंट्रा डे की तरह,
शेल्फ़ सेंटर लाइफ़ का उन्वान है।
ईरान -इजरायल, रसिया- यूक्रेन,
रोज़ बम बरसा रहें हैं ,
हम बैठकर भजन गा रहें हैं।
मानवता, दर्पण में देखती है,
चेहरा बदहवास है।
एक सुनहरे खाली फ्रेम में
हर रिश्ता बिकता है।
अक्सर काली रात पूछती है
खुद से खामोशी क्यों है सब !
आदमी क्यों इतना हलाकान है ?







