राजेंद्र रंजन गायकवाड़
(सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
दिल्लगी में क्या रखा है,
ये तो दिल ही जानता है।
हर कदम पर जख्म छुपाना,
मेरा दिल पहचानता है।
दिल्लगी की राह में चलना,
आसान नहीं है ,
हर शय पे नजरें झुकाना,
अपनी तोहीन मानता है।
दिल्लगी की आग में जलना,
दिल की आदत है,
हर दर्द पे मुस्कुराना,
बस ख़ुदा ही जानता है।
दिल्लगी की दुनिया में रहना,
एक अजीब जुनून है,
हर दर्द को दिल में छुपाना,
अपनी मज़बूरी मानता है।
दिल्लगी की राह में चलना,
एक लंबा सफर है,
हर कदम पर दर्द सहना,
ये मेरी तकदीर का वास्ता है।






