डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी
(नया अध्याय, देहरादून)
लालची जमाई
सास ससुर से मतलब इतना।
मिल जाये धन दौलत जितना।।
बार- बार धन वैभव माँगे ।
लालच में हर क्षण वह जागे।।
सास ससुर का चापलूस वह।
पैसे की बातें करता वह।।
सदा भूमि पर दृष्टि गड़ी है।
बिना परिश्रम नियत खड़ी है।।
देख खजाना खुश हो जाता।
लालच में व्यवहार गँवाता।।
बारम्बार करे वह याचन।
न मिलने पर बिगड़े पाचन।।
बहुत निकम्मा स्वयं जमाई।
लोभी मन में सदा मिठाई।।
न मिलने पर करे लड़ाई।
उसे भगाना सिर्फ दवाई।।







