कर्म और फल: अच्छे कर्म का महत्व

Spread the love

 

सुश्री सरोज कंसारी

कवयित्री/लेखिका/शिक्षिका

नवापारा-राजिम,

रायपुर (छत्तीसगढ़)

 

                (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

            लेख 

    कर्म और फल: अच्छे कर्म का महत्व –

            सुश्री सरोज कंसारी

   ———————————-

 

ये जीवन की यात्रा में अच्छे कर्म करना एक ऐसा निवेश है जो हमसब को हमेशा फल देता है। जब हम अच्छे कर्म करते हैं, तो हम अपने आप को भी बेहतर बनाते हैं और दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनते हैं। अच्छे कर्म करने से हमारे जीवन में शांति और संतुष्टि आती है, जो हमें जीवन के हर पल को जीने का मजा देती है…मनुष्य जीवन में कर्म ही सबसे सर्वश्रेष्ठ है। कर्म से जीवन का हर पल समृद्ध होता है। कर्म बिन सब शून्य होता है। कर्म से ही हमें अच्छे या बुरे परिणाम मिलते हैं। हमें कहाँ जाना है और कहाँ रुकना है, यह उसके कर्म से तय होता है। सफलता-असफलता, खुशी-दर्द की हर कहानी कर्म से लिखी जाती है। कर्म से ही जीवन उत्साहित या हतोत्साहित होता है..। निष्कर्म होकर हर सपना अधूरा रह जाता है। जीवन को बेहतर बनाने के लिए हमें अच्छे कर्म करने होते हैं। प्रभात की पहली किरण से गहन रात्रि तक हम जो करते हैं, सोचते हैं और महसूस करते हैं, उससे हमारा जीवन प्रभावित होता है। कर्म को प्रधान मानकर हम सही कर्म से भाग्य बदल सकते हैं, तो गलत दिशा में जाकर जीवन मृतप्राय भी हो जाता है। जीवंत रहें…और जीना सीखिए। जब आप सही हैं तो पूर्ण आत्मविश्वास से रहिए। गलत नहीं किए तो कभी मायूस मत रहिए, खुद को सजा मत दीजिए। सोच-समझकर हर कर्म कीजिए। कर्म हर पल हमारे साथ ही होता है। प्रत्येक कर्म हमें सीखने और संभलने का अवसर देता है। अच्छा कर्म कभी भी व्यर्थ नहीं होता, इसलिए जो उचित हो वही कीजिए। मनुष्य जीवन को साकार करने के लिए स्वाभाविक रूप से कुछ व्यवहार होते हैं…संसार के समस्त प्राणियों के प्रति हमारी कुछ नैतिक जिम्मेदारी होती है, जिसे हर हालात में निभाना चाहिए। अच्छे कर्म से हमें बहुत लाभ है, हानि कुछ भी नहीं। जीवन के हर पग पर अच्छे कर्म सहयोगी होते हैं। अच्छे कर्म करने से मन में सुकून होता है, आत्म प्रेरणा मिलती है, और स्वस्थ मानसिकता का विकास होता है। अच्छे कर्म करना ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, और यही हमको सच्ची खुशी और संतुष्टि दिलाता है। ज़िन्दगी एक सफर है, जिसमें हर क्षण नवीन अनुभव लेकर आता है…कुछ इन्सान इसे खुशियों का संगम मानते हैं, तो कुछ इसे चुनौतियों का मैदान । वास्तव में, जीवन वही है जो आप इसे बनाते हैं !

———————————-

 

 

  • Related Posts

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    Spread the love

    Spread the love  संजय सोंधी                                                   …

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो