अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में इन दिनों चोर हो रहे हैं बेखौफ, लगातार दे रहे हैं चोरी की घटनाओं को अंजाम। 

Spread the love

ब्यूरो कुमाऊं : दयानन्द कठैत

अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में इन दिनों चोर हो रहे हैं बेखौफ, लगातार दे रहे हैं चोरी की घटनाओं को अंजाम। 
अल्मोड़ा नगर में चोरों के हौसले बुलंद हैं,आए दिन दे रहे हैं चोरी की घटनाओं को अंजाम। बीते सोमवार देर रात जिला मुख्यालय के सेलाखोला वार्ड में सुनार की एक दुकान के ताले तोड़कर दुकान में रखे सोना और चांदी को उड़ा ले गए। दुकान स्वामी जीतेन्द्र वर्मा ने बताया कि उनको इसका पता तब चला जब वो सुबह दुकान खोलने ग‌ए और दुकान के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली जगदीश चन्द्र देउपा समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दुकान स्वामी ने बताया कि उनकी दुकान में लगभग 18ग्राम सोना तथा दो किलो से ज्यादा चांदी रखी हुई थी जिसे चोर उड़ा ले गए।
इधर नगर में चोरी की बढ़ती घटनाओं से आक्रोशित व्यापारियों ने काफी आक्रोश व्यक्त किया है। व्यापारियों ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इससे पहले भी नगर चोरी की क‌ई घटनाएं हो चुकी हैं। आक्रोशित व्यापारियों ने एस‌एसपी देवेन्द्र पींचा से मुलाकात कर आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल अल्मोड़ा, हरेंद्र वर्मा, विनीत बिष्ट, स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष दीपक वर्मा, मनोज पवार,दीप चंद्र जोशी, मनोज वर्मा,विनय वर्मा आदि व्यापारी शामिल थे।

  • Related Posts

       “सिंह की तरह दहाड़ो, भेड़ की तरह मत चलो!”

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी लेखिका, कवयित्री एवं शिक्षिक अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति गोबरा नवापारा (राजिम)  रायपुर (छ.ग.)                 (नया अध्याय, देहरादून)…

    किताबों की अनोखी दुनिया

    Spread the love

    Spread the love  लेखिका-इनाया यादव कक्षा-तीसरी बाल भारती पब्लिक स्कूल सीपत (बिलासपुर)             (नया अध्याय, देहरादून)     किताबों की अनोखी दुनिया   मेरी कल्पना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    • By User
    • May 14, 2026
    • 12 views
    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    • By User
    • May 14, 2026
    • 5 views
    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 19 views
    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 6 views
    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।