शिक्षक हित के कई मुद्दों पर फुफुक्टा नें प्रयागराज में किया विशाल धरना प्रदर्शन।

Spread the love

जौनपुर, उत्तर प्रदेश : पंकज मिश्रा (सम्पादक)

शिक्षक हित के कई मुद्दों पर फुफुक्टा नें प्रयागराज में किया विशाल धरना प्रदर्शन।

                जौनपुर : उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ अर्थात फुफुक्टा नें उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के समक्ष शिक्षक हित के कई मुद्दों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया। फुफुक्टा की तरफ से बुधवार 31 जुलाई को किए गए इस धरना प्रदर्शन में प्रदेश भर के अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों और फुफुक्टा के पदाधिकारीयों नें भाग लिया तथा ज्ञापन के माध्यम से अपनी विभिन्न मांगे रखी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के मिडिया विश्लेषक और पत्रकार पंकज सीबी मिश्रा नें बताया कि जौनपुर के विभिन्न महाविद्यालयों से भी सैकड़ो शिक्षक प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे जिनमें टीडी पीजी कॉलेज जौनपुर, कुटीऱ पीजी कॉलेज चक्के, मड़ियाहू पीजी कॉलेज समेत अन्य अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षक मुख्य रहें। प्राप्त सूचना के अनुसार शिक्षक संगठन फुफुक्टा नें पुरानी पेंशन बहाली, अवकाश उम्र 65 वर्ष किए जाने, पीएचडीधारी शिक्षकों को लगातार पांच इन्क्रीमेंट मुहैया कराये जाने, शिक्षकों के हितों के अन्य कुल 26 मांगो को एक पत्रक के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक को सौपा और चेतावनी दी की यदि मांगपत्र पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो शीघ्र ही पूरे प्रदेश का घेराव कर भारी विरोध प्रदर्शन कराया जायेगा। प्रयागराज में एकत्रित बड़ी मात्रा में विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षको के हुंकार पर प्रशासन मुस्तैद दिखा। इस अवसर पर जौनपुर पूर्वांचल विवि के महाविद्यालय शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ राहुल सिंह, महामंत्री डॉ शैलेन्द्र सिंह सहित तमाम पदाधिकारी अपने शिक्षक साथियों सहित प्रदर्शन स्थल पर डटे रहें। टीडी पीजी कॉलेज से भी कई शिक्षकों नें धरना प्रदर्शन में प्रतिभाग कर मांगो का पुरजोर समर्थन किया जिनमें डॉ वीके त्रिपाठी, डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ देवब्रत मिश्र, डॉ अजय, डॉ नरेंद्र, डॉ एस के सिंह, डॉ अनूप सिंह, यूपी कॉलेज वाराणसी से डॉ वीके सिन्हा, डॉ संजय श्रीवास्तव, डॉ निगम, इत्यादि मुख्य रहें। टीडी कॉलेज के शिक्षको नें पत्रकार वार्ता में कहा कि ज़ब राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और रेगुलेशन 2018 पूरे देश में एक समान पाठ्यक्रम और नियम लागू कर रहा तो फिर देश भर के सभी राज्यों के शिक्षकों के लिए एक नियम और लाभ क्यों नहीं ! आज शिक्षक हितों को हाँसीए पर रखा जा रहा और अब अगर शिक्षकों के साथ अन्याय हुआ तो यह बर्दास्त के बाहर होगा। फुफुक्टा के पदाधिकारीयों नें कहा कि हमारी सभी मांग जायज है और इसे यथाशीघ्र प्रदेश सरकार के सामने प्रस्तुत कर मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ राज्यों जैसे सुविधाएं और लाभ यूपी के शिक्षकों को भी मिलना चाहिए। आपको बता दें कि कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों और उनसे संबंधित महाविद्यालयों में रिटायरमेंट कि आयु 65 वर्ष है और अन्य राज्यों में पुरानी पेंशन व्यवस्था भी सुधारो के साथ लागू है। फुफुक्टा नें कहा यूपी के विवि और महाविद्यालयों के शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार अब कत्तई बर्दास्त नहीं होगा।

  • Related Posts

       “सिंह की तरह दहाड़ो, भेड़ की तरह मत चलो!”

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी लेखिका, कवयित्री एवं शिक्षिक अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति गोबरा नवापारा (राजिम)  रायपुर (छ.ग.)                 (नया अध्याय, देहरादून)…

    किताबों की अनोखी दुनिया

    Spread the love

    Spread the love  लेखिका-इनाया यादव कक्षा-तीसरी बाल भारती पब्लिक स्कूल सीपत (बिलासपुर)             (नया अध्याय, देहरादून)     किताबों की अनोखी दुनिया   मेरी कल्पना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    • By User
    • May 14, 2026
    • 12 views
    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    • By User
    • May 14, 2026
    • 5 views
    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 19 views
    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 6 views
    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।