सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री/लेखिका/शिक्षिका
नवापारा/राजिम
रायपुर, (छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, देहरादून)
लेख –
सुंदरता, टूटने के बाद ही मिलती है, इन्सान भी टूटकर सीखता है, और बन जाता है और भी सुंदर!
– सुश्री सरोज कंसारी
______________________________
जीने का सलीका सीखने के लिए टूटना जरूरी है, जैसे सोने को भी कुंदन बनने के लिए आग में तपना पड़ता है। टूटकर जुड़ने में ही असली सुंदरता है । ये तो सच है कि टूटने में सुंदरता है, जैसे काँचे के टुकड़ों में बिखरा प्रकाश । वही टुकड़े फिर से जुड़कर बनाते हैं मोहक मोजेक। इन्सान भी टूटकर सीखता है, और बन जाता है और भी सशक्त। सुंदरता, टूटने के बाद ही मिलती है।
ये सच है कि प्रेम में लोग प्रेम में, अंधापन अक्सर हमें असलियत से दूर कर देता है। सच्चे प्रेम की कीमत तो बहुत चुकानी पड़ती है, खासकर जब सामने वाला स्वार्थी हो । प्रेम में अंधापन अक्सर हमें असलियत से दूर कर देता है। सच्चे प्रेम की कीमत तो बहुत चुकानी पड़ती है, खासकर जब सामने वाला स्वार्थी हो अक्सर अंधे हो जाते हैं। एक तरफ सच्चा प्रेम करने वाला होता है, जो पूरी ईमानदारी से निभाता है, तो दूसरी तरफ स्वार्थी लोग होते हैं जो सिर्फ अपना काम निकालने के लिए प्रेम का नाटक करते हैं। जब उनका काम हो जाता है, तो वो साथ छोड़ देते हैं। सच्चा प्रेम करने वाला इंसान दुखी हो जाता है, उसे समझ नहीं आता कि उसने तो सब कुछ दिया, फिर भी उसे धोखा क्यों मिला?
कविता:
जीवन में सदा चलना है,
खुद से प्यार करना है,
इस भीड़ का सामना करना,
कदम मानवता खातिर बढ़ाना है।
स्वार्थ से भरी दुनिया में, तुम इस भीड़ से अलग चलना। गम के दौर में धैर्य रखना, खुशी में घमंड से दूर रहना। आत्म-शांति से बढ़कर कोई सुख नहीं, नेक कर्म से सदा आगे बढ़ना। बद्दुआ से तबाह हो जाती है जिंदगी, कोई दर्द से कराह उठे वो काम न करना। लोभ-लालच, मद-माया, भोग-विलास हैं माया जाल, हो सके तो इनसे दूर रहना। समय के साथ लोग आते हैं, अपना किरदार निभाकर चले जाते हैं। सबकी अपनी होती हैं जरूरतें, कोई हंसाकर जाता है, कोई रुलाकर। किसी बात का अफसोस न करना, कौन भले हैं, कौन बुरे, पहचानना कठिन है।
किसी के दिल में उतरने से पहले हजार बार सोचना, अक्सर जिनसे रिश्ते गहरे हो जाते हैं, वो जिंदगी में खास होते हैं।
यह जीवन है, स्वार्थ की आंधी चल पड़ी है, पल में बनते और टूटते रिश्तों के बीच अपनी भावनाओं को सहेजकर रखना जरूरी है। जीवन में कई रिश्ते बनते और टूटते हैं, कुछ होते हैं जो हमें मानसिक मजबूती देते हैं और कुछ साथ रहकर, दूर तक चलकर छल कर देते हैं…भावनात्मक रूप से जुड़े रिश्तों का अचानक जिंदगी से दूर हो जाना, आश्चर्य या तनावपूर्ण हो सकता है। याद रखिए, स्वार्थपूर्ण रिश्तों का जितनी जल्दी हो दूर हो जाना ही बेहतर है। किसी अफसोस न करना, ऐसे व्यक्ति के लिए जो घटिया चाल चलता है और आपको भ्रमित करता है। ऐसे रिश्ते को कूड़ा-कचरा समझ निकाल फेंकिए अपनी जिंदगी से।
स्वार्थपूर्ण रिश्ते का खत्म हो जाना ही आपके जीवन की एक सुंदर और नई शुरुआत है।
याद रखिए, जीवन में कुछ कमी बनी हमेशा बनी रहेगी, अपनी खुशियों की वजह किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान को ही बनाकर मत रखिए। आप अपने जीवन के सबसे अनमोल व्यक्ति हैं, खुद को हमेशा संभालकर रखिए। किसी के लिए अपनी खुशी को बर्बाद मत होने देना, खुद के अच्छे मित्र बनिए। कोई बहलाकर, धोखे से पूरी तरह तोड़ दें, वो नाजुक फूल मत बनना, खुद से अपना नाता मजबूत रखना। इस सांसारिक जीवन में टूटने-छूटने के लिए ही हैं सब कुछ, भले ही अस्त-व्यस्त हो सकते हैं, पर किसी के बर्ताव से खुद को नष्ट मत होने देना।
दुनिया की भीड़ में रहते हुए भी हर रिश्ते-नाते, अपनी जिम्मेदारी, कर्म को करते हुए भी अपने लिए अपनी ख्वाहिशों का एक संसार रखिए, जहां किसी भी व्यक्ति का बेवजह दखल मत होने दीजिए। जिस कार्य से आत्म शुद्धि हो, जीवन को श्रेष्ठ बनाने की संभावनाएं हो, जो सच का मार्ग हो, जहां धर्म-आध्यात्म और नैतिकता का समन्वय हो, सात्विक भाव रखते हुए अकेले चलने का साहस रखना!..सांसारिक जीवन से अति मोह होने से दर्द मिलते ही रहेंगे, अपनी आत्मा को शोक-संताप और पीड़ा से मुक्त रखने के लिए त्याग करते रहें…ध्यान और साधना से शक्ति का संचय कीजिए।
आपका मन किसी बात से कुंठित न हो, किसी के प्रति बुरे विचार न आएं, इसके लिए नई उम्मीद-उत्साह हृदय में प्रवाहित करते रहें। सांसारिक जीवन में रहते हुए भी शांत, सरल और अद्भुत व्यक्तित्व के धनी बनिए, औरों के लिए प्रेरणास्रोत बन निरंतर सदकार्य करते रहें।
किसी बात से यदि हम जीवन के प्रति उदासीन हो जाते हैं तो खुद का नुकसान करते हैं। जब तक एकाग्र दृढ़ नहीं होंगे, आप आगे नहीं बढ़ सकेंगे। जो है उस पर मेहनत कीजिए और संतुष्ट होकर जीवन निर्वहन कीजिए। रास्ते बहुत हैं चलने के लिए, बस हिम्मत जुटाना है। दर्द की दहलीज पार कर हमें इस नश्वर जीवन को धन्य बनाना है।
भूल जाना ही बेहतर है उन बातों को जो आपको तकलीफ से भर दें। नफरत-कड़वाहट, ईर्ष्या-बैर, ही आत्मा को दूषित करती हैं, आत्म कल्याण का मार्ग सीधे प्रेम से होकर गुजरता है। अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए किसी को तकलीफ मत दीजिए, स्वार्थ कुछ पल का सुख हो सकता है, लेकिन उसका प्रभाव हमेशा होता है। निस्वार्थ होकर ही हम आंतरिक खुशियां पा सकते हैं। स्वार्थ में अंधा व्यक्ति रिश्तों की गहराई और भावनाओं का सम्मान नहीं कर सकता। स्वार्थ से भरा व्यक्ति किसी की दुआ में नहीं रह सकता। स्वार्थ में डूबकर इंसान गलत मार्ग में जाकर खुद के विनाश का कारण बनता है।
स्वार्थ में कुछ देर के लिए हम संवेदनहीन हो जाते हैं, लेकिन उसकी कराह जीवन भर होती है किसी के दिल में जो आह बन निकलती है। जीवन के इस सफर में कठिन साधना, शुद्ध विचारों के प्रवाह और संयमित जीवन शैली से हम जीवन को नया मोड़ दे सकते हैं।
सामान्य से विशेष बनने के लिए प्रयास कीजिए। आपके मन में जो भय है, पाने की जो होड़-बेचैनी, अतीत के दर्द, भविष्य की चिंता, संग्रह की प्रवृत्ति, लोभ या कोई भी संशय, उसे दूर कर मन को शांत कर इस नश्वर शरीर का मोह कम कीजिए और ईश्वरीय योजना को समझिए। नि:स्वार्थ कर्म को अपना लक्ष्य बना लीजिए, निष्काम सेवा के द्वारा मानव जीवन को श्रेष्ठ कीजिए। सांसारिक जीवन से परे जाकर देखिए, कुंठाओं से आगे आत्म चेतना के द्वारा जीवन के परम लक्ष्य की पूर्ति के लिए यह जीवन मिला है, उसे पूर्ण कीजिए। कर्म अच्छे हो तो फल की चिंता से हम मुक्त हो जाते हैं, कर्म बुरे हो तो कहीं न कहीं चिंता बनी रहती है। हम जानते हैं कि कुछ भी नहीं अपना, फिर भी उसे अपना बनाएं रखने के लिए जीवन भर प्रयास करते हैं।
निज स्वार्थ और सुख की चाह में घिरे मनुष्य मन सदैव व्याकुल अवस्था में होते हैं। जैसे ही हम इच्छाओं से आगे बढ़ते हैं, मन के शोक-संताप, भय-घृणा का अंत हो जाता है। जो अंदर ही अंदर क्रोध-काम, वासना, भोग-विलास में जल रहे हैं, आत्म शांति कैसे उनके भीतर प्रवेश कर पाएगी? दुख से मुक्ति का मार्ग आत्म शुद्धि है, अस्थिर मानसिकता का कारण कामनाओं का पूर्ण न होना है। इस सुंदर काया को पाकर हम इसे धन-दौलत, शौहरत, पद-प्रतिष्ठा से ही सुसज्जित करना चाहेंगे तो अपने जीवन में कभी असली खुशी को प्राप्त नहीं कर पाएंगे। मन की चंचलता को रोक लेना और उसे एकाग्र कर लेना ही समझदारी है। भागते रहें तो सिर्फ खोते रहेंगे, जिस दिन ठहराव होगा उस दिन आत्म विकास की शुरुआत होगी। आवश्यक क्या है, यह जानना जरूरी है, तभी हम इस कठिन जीवन से सरलता को पा सकेंगे।
धैर्य-त्याग और संघर्ष के बाद ही सही परिणाम आता है। जीवन के इस रणभूमि में हम जितना अधिक अपनी खुशियों का औरों के हित समर्पण करेंगे, उतने ही संतुष्ट हो पाएंगे। स्वार्थ के इस युग में साधना परम आवश्यक है, भीतर की अज्ञानता को दूर किए बिना हम शांत, सुखी और समृद्ध जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। ‘टूटने का दर्द ही हमें सिखाता है जीने का सलीका। जब हम गिरते हैं, तो हमें उठना सीखना पड़ता है, और यही उठना हमें और भी मजबूत बनाता है। सुंदरता यूं ही नहीं मिलती, उसके लिए टूटना पड़ता है।’ ये हमारे भीतर जो ज्वाला धधक रही है, बिना धुएं और चिंगारी के, इसे जलने दो।
______________________________






