सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री/लेखिका/शिक्षिका
नवापारा-राजिम
रायपुर, (छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, देहरादून)
“ये जिन्दगी की हकीकत !”
(कविता)
______________________________
चलते-बढ़ते जाना,
हार नहीं मानना है जिन्दगी
हार की उदासी तो जीत की
कहानी भी है जिन्दगी।
सीख गए जीना कैसे ?
हर गम से जुदा भी है जिन्दगी।
फूलों की महक कभी तो !
काँटों की चुभन भी
हर की उदासी तो जीत की
कहानी भी है जिन्दगी।
गीता का अमर संदेश तो
रामायण की चौपाई भी
आज भीड़ तो ,
कल गम की तन्हाई है जिन्दगी !
महसूस जिसे न कर सकें हम
वह अजीब कहानी है जिन्दगी।
हार की उदासी तो ,
कभी जीत की कहानी है जिन्दगी !
ममता, स्नेह, इंसानियत की दास्तान है जिन्दगी।
सागर की गहराई जिसमें
आकाश की ऊंचाई भी
चंद लम्हों को ही जीकर
साँझ भये ढल जाना है जिन्दगी।
चाँद जैसी शीतल कभी तो
सूर्य सा, प्रकाशवान भी
हार मान गए संघर्ष से तो
हर लम्हा विरान है जिन्दगी।
खुशी का सन्देश कभी तो !
दुःख की काली परछाई भी
सच पूछो तो ,
रात की काली अंधियारी में ,
सुबह की नई किरण है जिन्दगी।
हँसते-मुस्कुराते रहना ही है जिन्दगी।






