मंजू अशोक राजाभोज
भंडारा (महाराष्ट्र
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
जय श्री राम
हे राम, हे राम।
तू ही बनाए सबके बिगड़े काम।
होठों पर आए तेरा नाम।
हे राम, हे राम।
मेरी नैय्या जो डोल रही है, तू ले उसे थाम।
मन के सागर में उठ रहा तूफान।
हे राम, हे राम।
तेरा ही नाम है मेरे होठों पर सुबह-शाम।
तू ही बता मैं कैसे आऊँ तेरे धाम।
हे राम, हे राम।
सबसे सच्चा और सबसे सुंदर है तेरा नाम।
तुझ बिन कैसे बनेगें मेरे सारे काम।
हे राम, हे राम।
तुझ से कुछ न है छुपा,
तेरे आगे सर है हमेशा झुका।
अब तू ही ले मेरी बाहें थाम।
हे राम, हे राम
तू जब जिसे भी देता सहारा,
उसे पल में मिलता किनारा।
तूने ही सबका जीवन है संवारा।
होठों पर आए तेरा नाम।
हे राम, हे राम।
मन में है मेरे विश्वास पूरा,
तू न रखेगा कोई काम अधूरा।
तू ही करेगा पूरे दिल के सारे अरमान।
हे राम, हे राम।।






