संवाददाता कानड़: गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का शुभारंभ किया।
कानड़: कृषि उपज उपमंडी परिसर में नप अध्यक्ष प्रतिनिधि बाबूलाल बीजापारी, दिनेश अंकल, बनेसिंह , दयाराम खजुरिया, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था के प्रबंधक नंदकिशोर वर्मा, राकेश बीजापारी एवं राजेंद्र सहित किसानों की उपस्थिति में तौल-कांटे का पूजन कर मिठाई वितरण के साथ खरीदी शुरू हुई। पहले दिन 2 हजार कुंटल गेहूं की तुलाई का आंकड़ा हे। पहले दिन 100कुंटल से कम जिनकी उपज पंजीयन में दर्ज हे। उनका स्लॉट बुक हुआ हे। ओर वही किसान समर्थन मूल्य केंद्र ओर उपज लेकर पहुंचे हे। ये छोटे किसान जिनका पंजीयन हुआ हे आगे भी उन्हें ही बुलाया जाएगा। उसके बाद अधिक पंजीयन वाले किसानों को केंद्र पर मौके मिलेगा। कानड़ केंद्र का पिछली बार पाटीदार वेयर हाउस पर समर्थन मूल्य केंद्र बनाकर किसानों से खरीदा गया था। लेकिन जगह का अभाव होने से इस बार कृषि उपज मंडी में ये कार्य किया जा रहा हे। लेकिन मंडी परिसर में गोदाम की बात करे तो कमी हे। अधिक उपज आने पर प्रशासन को खुले में भी गेहूं रखना पड़ सकते हे। ओर अगर बारिश होती हे तो नुकसान होना भी तय हे। वही
चांदनगांव सोसायटी में शुक्रवार को समर्थन मूल्य पर खरीदी चालू की गई। जिसका मंडल अध्यक्ष अंतर सिंह दौलतपुर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने किसानों का स्वागत कर खरीदी कार्य का शुभारंभ किया।
प्रशासन ने सभी पंजीकृत किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर अपने नजदीकी उपार्जन केंद्रों पर गेहूं लेकर पहुंचे, ताकि खरीदी कार्य सुगमता एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जा सके।







