आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ. अंबेडकर एक मजबूत स्तम्भ- प्रो. प्रीति कुमारी।

Spread the love

 

प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री

 

                      (नया अध्याय)

 

 

 

आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ. अंबेडकर एक मजबूत स्तम्भ                   – प्रो. प्रीति कुमारी।

 

 

                            ज्योतिर्मठ: भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिवार जोशीमठ ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किए और भारतीय संविधान और समाज के नवनिर्माण में उनके योगदान का पुनर्पाठ किया।

 

एडुसैट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन इस बात का प्रमाण है कि शिक्षा और जागरूकता से बढ़कर समाज निर्माण के रूपांतरण का दूसरा कोई प्रभावशाली यंत्र नहीं है। उन्होंने भारतीय समाज और विशेष रूप से समाज के वंचितों, शोषितों और पिछड़े वर्गों की चेतना के विकास के लिए डॉ. अंबेडकर द्वारा किए गए कार्यों को रेखांकित किया। इतिहासकार डॉ. रणजीत सिंह मर्तोलिया ने नवोदित स्वतंत्र देश भारत के संविधान के शिल्प और सृजन में डॉ. अंबेडकर के बौद्धिक और दूरदर्शी परिश्रम की व्याख्या की। डॉ. चरणसिंह केदारखंडी ने कहा कि केवल प्रतीकों में न उलझकर हमें उस विचार के सत्य को आत्मसात करना होगा जिसके मूर्तिमान प्रतीक स्वयं डॉ.अंबेडकर रहे हैं। केदारखंडी ने अपनी अंग्रेजी कविता ‘द बेस्ट वे टू टच अन अनटचेबल’ का पाठ भी किया। डॉ. नवीन पंत के संचालन में सम्पन्न विचार गोष्ठी में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो