संवाददाता आगर-मालवा: गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न।
आगर-मालवा: नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत आज कलेक्टर सभाकक्ष, आगर-मालवा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा एवं सुना गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजीव गुप्ता, परियोजना अधिकारी श्रीमती आभा चोपड़ा,श्रीमती मनीषा चौबे सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी प्रतिभागियों द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, पर्यवेक्षक एवं बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही। इस अवसर पर कराटे खिलाड़ी जया सुमन एवं अंजली चौहान का भी विशेष रूप से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में परियोजना अधिकारी श्रीमती चौबे द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।







