सपा नेता के घर पहुंचा बुलडोजर, कुछ देर में कार्रवाई करेगी प्रशासन की टीम

Spread the love

अयोध्या के भदरसा में बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान के बेकरी पर बाबा का बुलडोजर पहुंच गया है। कुछ देर में राजस्व विभाग की टीम बेकरी को गिराने की कार्रवाई करेगी। इससे पहले शुक्रवार की आरोपी सपा नेता की जमीनों की जिला प्रशासन ने शाम पैमाइश की थी।

अयोध्या में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर राजस्व विभाग की टीम बुलडोजर के साथ पहुंची है। एसडीएम सोहावल अशोक कुमार ने कहा कि “बेकरी को अवैध पाए जाने के बाद सील कर दिया गया है और बेकरी को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

इससे पहले, अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में बालिका से दुष्कर्म के आरोपी से सुलह-समझौता करने का दबाव बनाते हुए धमकी देने के मामले में पुलिस ने भदरसा नगर पंचायत चैयरमैन व दो सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

दर्ज एफआईआर में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भरतकुंड पिपरा निवासी रामसेवक दास ने बताया कि चेयरमैन मोहम्मद राशिद, सपा नेता जय सिंह राणा व एक अन्य व्यक्ति के साथ जिला महिला चिकित्सालय पहुंचे और रात करीब 11 बजे प्राइवेट वार्ड में भर्ती रेप पीड़िता के परिजनों से मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाने लगे।

सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। नगर कोतवाल अश्वनी पांडेय ने बताया कि रामसेवक दास की तहरीर पर आरोपी नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)