संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, देहरादून)

डीएम-एसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
कन्नौज: जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने रविवार को थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया।
इस दौरान अधिकारियों ने गौरी शंकर मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।







