कांग्रेस नगर महामंत्री संगठन वैभव पांडे विधानसभा छेत्र की बदहाल सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग को उठाए सवाल।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

              (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

कांग्रेस नगर महामंत्री संगठन वैभव पांडे विधानसभा छेत्र की बदहाल सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग को उठाए सवाल।

 

 

 

 

 

                     अल्मोड़ा:  कांग्रेस नगर महामंत्री संगठन वैभव पांडे ने नगर एवं विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि विगत दिनों जेल रोड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन कर सड़कों की जर्जर स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था, लेकिन विभाग द्वारा स्थायी समाधान करने के बजाय केवल खानापूर्ति की जा रही है।

 

वैभव पांडे ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के बाद लोक निर्माण विभाग ने आनन-फानन में कई स्थानों पर पेचिंग वर्क कर स्थिति सुधारने का प्रयास दिखाया, जबकि वास्तविकता यह है कि केवल गड्ढों को भरकर औपचारिकता निभाई गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अस्थायी उपायों से आम जनता को कोई वास्तविक राहत मिलने वाली नहीं है।

 

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कांग्रेस हमेशा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है और इस बार भी अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कों पर हॉट मिक्स तकनीक से गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी सड़क निर्माण कार्य कराने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि विभाग केवल टल्ले लगाकर सड़कों की मरम्मत करने का प्रयास करेगा, तो कांग्रेस इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी।

 

वैभव पांडे ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ और स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कार्य शुरू नहीं किया गया, तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि खराब सड़कों के कारण आम जनता, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों एवं वाहन चालकों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।

 

कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों को सुरक्षित एवं बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके।

  • Related Posts

    चम्पावत प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, देहरादून)       चम्पावत प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के…

    न्यू इंद्र कॉलोनी खत्याड़ी में जन मिलन कार्यक्रम आयोजित, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट            (नया अध्याय, देहरादून)               न्यू इंद्र कॉलोनी खत्याड़ी में जन मिलन कार्यक्रम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की साझी संस्कृति के सूत्रधार डॉ. जाकिर हुसैन

    • By User
    • May 10, 2026
    • 16 views
    भारत की साझी संस्कृति के सूत्रधार डॉ. जाकिर हुसैन

    फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी की तरफ से भाजपा के खिलाफ किया गया रोष प्रदर्शन।

    • By User
    • May 10, 2026
    • 19 views
    फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी की तरफ से भाजपा के खिलाफ किया गया रोष प्रदर्शन।

    देवर्षि नारद जी के आदर्शों से ही संभव है जन-कल्याणकारी पत्रकारिता

    • By User
    • May 10, 2026
    • 6 views
    देवर्षि नारद जी के आदर्शों से ही संभव है जन-कल्याणकारी पत्रकारिता

    विवेक, संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय बनी पुलिस कार्रवाई

    • By User
    • May 10, 2026
    • 17 views
    विवेक, संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय बनी पुलिस कार्रवाई

    डर से आगे (कविता)

    • By User
    • May 10, 2026
    • 5 views
    डर से आगे (कविता)

    अंधकार ही हमें प्रकाश का मूल्य सिखाता है

    • By User
    • May 10, 2026
    • 5 views
    अंधकार ही हमें प्रकाश का मूल्य सिखाता है