दो मेडल के साथ मनु भाकर लौटीं भारत, ढोल-नगाड़ों

Spread the love

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को सबसे पहला पदक जिताने वाली महिला शूटर मनु भाकर बुधवार यानी 7 अगस्त की सुबह भारत लौट चुकी है। मनु भाकर का दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ।

एयरपोर्ट पर मनु की एक झलक पाने के लिए फैंस काफी बेताब नजर आए और उनका ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो अपने एक्स पर शेयर किया है, जिसमें दो बार की मेडलिस्ट मनु का फैंस खास अंदाज में वेलकम कर रहे हैं।

बता दें कि मनु भाकर ने शूटिंग में भारत के 12 साल के सूखे को खत्म किया और पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक अपने नाम किए। सबसे पहले उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके बाद उन्होंने दूसरा कांस्य पदक सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर मिक्स्ड टीम एयर पिस्टल इवेंट में अपने नाम किया। इस दौरान उन्होंने इतिहास भी रचा। वह भारत की पहली महिला शूटर बनीं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो पदक अपने नाम किए।

ओलंपिक डबल मेडलिस्ट Manu Bhaker का भव्य स्वागत

दरअसल, पेरिस ओलंपिक 2024 में डबल मेडल जीतने वाली मनु भाकर का दिल्ली हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय स्टार महिला शूटर पर फूलों से बरसात की गई और उन्हें विजयी माला पहनाईं गई।

बेटी का स्वागत करने के लिए मनु भाकर के माता-पिता भी दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद थे। वहीं, मनु के कोच जसपाल राणा का भी ग्रांड वेलकम किया गया।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)