शाश्वत नाम तुम्हारा

Spread the love

 

विरेन्द्र जैन माहिर 

नागपुर महाराष्ट्र

 

             (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

शाश्वत नाम तुम्हारा

 

मुझ अनगढ़ माटी को भी इंसानी रुप में गढ़ती हो मां,

नित प्रति हर पल हम पर कितने उपकार किया करती हो मां !

 

मेरी हर गलती को आगे बढ़ हंसकर तुम अपना लेती हो,

मेरा किया धरा सब होता भरपाई तुम भरती हो मां !!

 

दुखों का पहाड भी टूटे खुद पर तो मौन हो सह लेती हो,

क़तरा भर तकलीफ मिटाने मेरी हर जतन करती हो मां!

 

तेरा आंचल आसमान सम गोद तेरी जन्नत मेरी,

ब्रम्हांड समाया तुम में सारा तुम मेरी धरती हो मां!

 

दर्द टपकने लगता है जब झीनी परतों से जीवन की,

हाथ फिराकर सिर पर प्यार से तुरपाई करती हो मां!!

 

अनगिन धर्मों में बंटी है दुनिया माने सब स्वारथ साधे,

तुम बस एक मातृत्व धर्म ही सदा निभाया करती हो मां!

 

गर्भ की पहली श्वास से लेकर जीवन के अंतिम क्षण तक

एक ही शाश्वत नाम तुम्हारा अधरों पर रहती हो मां!!

 

सागर जितनी स्याही लेकर आसमान के कागज पर

लिखी कविता फिर भी तुम पर अधूरी रहती हो मां!!

 

मातृदिवस पर बस यही “माहिर” ईश्वर से करें प्रार्थना,

रहो सदा तुम संग हमारे जब तक गगन धरती हो मां।।

 

 

  • Related Posts

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    Spread the love

    Spread the love      ब्यूरो  भिंड : नया अध्याय     भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।            भिंड…

    माँ की ममता

    Spread the love

    Spread the love  आरती चौगुले           (नया अध्याय, देहरादून)      कहानी                   माँ की ममता   सुबह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 3 views
    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    शाश्वत नाम तुम्हारा

    • By User
    • May 9, 2026
    • 18 views
    शाश्वत नाम तुम्हारा

    माँ की ममता

    • By User
    • May 9, 2026
    • 6 views
    माँ की ममता

    अपराध नियंत्रण की दिशा में सशक्त पहल: कन्नौज में अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 19 views
    अपराध नियंत्रण की दिशा में सशक्त पहल: कन्नौज में अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन।

    ”जागो व बढ़ो!” (कविता)

    • By User
    • May 9, 2026
    • 14 views
    ”जागो व बढ़ो!” (कविता)

    निक्की शर्मा- साहित्य, संवेदना, सामाजिक चेतना और नारी शक्ति का अनुपम संगम।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 5 views
    निक्की शर्मा- साहित्य, संवेदना, सामाजिक चेतना और नारी शक्ति का अनुपम संगम।