सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका/कवयित्री/शिक्षिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा राजिम (रायपुर, छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, देहरादून)
“उमंग!” ( कविता )
——————-
हँसते-गाते रहने की कोशिश करना,
बारिशों में भीगकर कुछ लम्हे जी लेना।
जो साँस अभी चल रही है,
बस उसी का पूरे हृदय से मान कर लेना।
खुशी के रुत का हर पल आनंद लें,
फूलों की महक से जीवन को महकाओ।
सदा बिंदास और मुस्कुराते रहो,
मन में बस उत्साह के दीप जलाओ।
चेहरे पर सुंदर मुस्कान बिखेरो,
जहाँ जाओ सद्भाव जगाना,
लोग क्या कहेंगे, यह सोचना छोड़ना होगा
अपने हौसले से खुले आसमान मेंउड़ जाओ।
अपनी मंजिल की तरफ कदम बढ़ाते जाओ,
पंख तुम्हारे हैं और हौसला भी तुम्हारा है।
सदा आगे बढ़ने की कोशिश करते रहो,
पूरी शिद्दत से बस अपनी राह पर चलते रहो।
हौसला हमेशा अपना बुलंद रखो,
खुली फिजाओं में सुबह की तरह झूम लो।
अपनों के साये में रहकर खुशियाँ बाँटो,
पल-पल में उमंग भरकर हर लम्हे को यादगार बना लो।







