संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, देहरादून)
लेखपाल मुख्य परीक्षा के दौरान डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।

कन्नौज: जनपद में आयोजित UPSSSC लेखपाल मुख्य परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने गुरुवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया एवं परीक्षा संचालन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।
डीएम और एसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी जाए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराई जा सके।







