संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, देहरादून)
भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर लगाते हुए विद्युत विभाग के कर्मचारी …. ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण घंटो तक बिजली बंद रही.. जिससे आमजन परेशान होते रहे।
कानड़ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा आधी रात को भी की जा रही है बिजली कटौती …
कानड़: नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी इन दोनों विद्युत विभाग मेंटेनेंस के नाम पर घंटो बिजली कटौती की जा रही है एक तरफ भीषण गर्मी से लोग परेशान है तो वहीं दूसरी तरफ बिजली कटौती से आमजन को बाहरी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जमीन हकीकत समाने आ रही है।
लेकिन कि रविवार को पुलिस थाना परिसर के पास लगा ट्रांसफार्मर मैं कुछ खराबी आ जाने के कारण विद्युत विभाग द्वारा विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई थी जहां विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा भीषण गर्मी के दौरान तत्परता दिखाते हुए पुराना ट्रांसफार्मर निकाल कर नया ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग द्वारा के कर्मचारियों द्वारा लगाया गया घंटो बिजली बंद होने के कारण आमजन परेशान हो रहते रहे ओर व्यापार पर भी बुरा असर पड़ा।
कानड़ नगर में भी बिजली कटौती घंटो तक की जा रही है और बिजली कंपनी उपभोक्ताओं को बिजली बिल अनाप शनाप दे रही है।
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में में आधी रात को बिजली गुल होने से सीमेंट कंक्रीट के मकान में उमस और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है जिससे छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग करता को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है ग्रामीण जन लोगों का कहना है कि बिना बिजली के रात बिताना किसी परीक्षा से काम नहीं है बिजली कटौती के कारण लोगों को रात भर जागना पड़ रहा है।






