सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका, कवयित्री एवं शिक्षिका
अध्यक्ष : दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा-राजिम, रायपुर, (छ.ग.)
(नया अध्याय, देहरादून)
”प्रकृति सा स्वभाव” (कविता)
=================
देखो उस नदी को!
जो चुपचाप बहती है
पहाड़ों से समंदर तक,
वह कभी नहीं कहती कि
उसने कितने प्यासों की प्यास बुझाई।
देखो उस सूरज को
जो रोज सुबह चुपके से आता है,
अंधेरे को निगल जाता है,
पर कभी अपनी रोशनी का
हिसाब नहीं मांगता।
प्रकृति का हर जर्रा
एक खामोश इबादत है,
जहाँ कर्म कोई दिखावा नहीं,
बल्कि जीवन का सहज स्वभाव है।
हमे भी तो यही करना है—
अपने भीतर के शोर को थामकर,
तारीफों की भूख से परे जाकर,
बस चुपचाप अपने हिस्से का
कर्तव्य निभाना है,
बिना किसी दावे के,
बिना किसी ढिंढोरे के।






