मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
https://www.transfernow.net/dl/202606053T0IgD4e
फिरोजपुर के हल्का गुरुहरसहाय के मेन बाजार में फर्नीचर की दुकान पर लगी आग लाखों का सामान जल कर राख।
दुकानदारों की गुरुहरसहाय में फायर ब्रिगेड की मांग, फायर ब्रिगेड न होने से फायर ब्रिगेड पहुंचती है लेट
गुरुहरसहाय शहर के मेन बाजार में शुक्रवार सुबह एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई दुकानदार की वर्षों की मेहनत को पल भर में राख कर दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान में रखा लकड़ी का फर्नीचर, मशीनरी और अन्य सामान जलकर खाक हो गया।
जानकारी के अनुसार सुबह मेन बाजार स्थित गिलहोत्रा फर्नीचर हाउस में अचानक आग लग गई। दुकान संचालक ओर आस पास के लोगों ने बताया कि सफाई कर्मि द्वारा पिछले साइड पर कचरे को आग लगा गई थी। तेज हवा के कारण आग की चिंगारियां दुकान के भीतर पहुंच गईं, जिससे अंदर रखा लकड़ी का सामान आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
बाइट्स: लोग







