उत्तराखंड शासन ने केदारनाथ आपदा कार्यों हेतु श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर सहित जिला प्रशासन की प्रशंसा की।

Spread the love

खबरः बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़।

उत्तराखंड शासन ने केदारनाथ आपदा कार्यों हेतु श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर सहित जिला प्रशासन की प्रशंसा की।

देहरादून 11 अगस्त।उत्तराखंड शासन ने विगत दिनों केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के अतिवृष्टि रैस्क्यू कार्य के सफल समापन के लिए श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति, जिला प्रशासन सहित भारतीय वायुसेना, विंग कमांडर शैलेश कुमार एवं एनडीआरएफ,एसडीआरएफ टीम को उनकी बहुमूल्य सेवाओं और बचाव अभियान के लिए आभार जताया हैं। साथ ही जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग सौरभ गहरवार सहित एसपी विशाखा अशोक भदाणे, केदारनाथ विकास प्राधिकरण अपर मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह सहित आपदा के दोरान कार्य करने वाले सभी विभागों के अथक योगदान की प्रशंसा की है।

शासन की ओर से जारी संदेश में आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत कठिन समय था, लेकिन आनंद स्वरूप और राज कुमार नेगी एसीईओ, यूएसडीएमए और टीम आपदा प्रबंधन सहित , जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग सौरभ गहरवार और उनकी टीम, एसपी विशाखा अशोक भदाणे और उनकी टीम, विंग कमांडर शैलेश कुमार और उनकी टीम केडीए अपर मुख्य कार्याधिकारी/ तत्कालीन समय बीकेटीसी पूर्व मुख्य कार्याधिकारी रह चुके योगेन्द्र सिंह और बीकेटीसी टीम एवं एसडीएम आशीष शुक्ला और अन्य एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित सभी संबंधित विभागों के समन्वय से केदारनाथ धाम में रैस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सका है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि सचिव आपदा प्रबंधन ने श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति सहित सभी संबंधित विभागों के सभी अधिकारियों- कर्मचारियों को केदारनाथ अतिवृष्टि रैस्क्यू कार्यों में योगदान हेतु आभार जताया है।

  • Related Posts

    दीपोत्सव के पाँच दिन, पाँच दीप, और पाँच संकल्प।

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. दीपक गोस्वामी                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    नर्सरी से पीएचडी तक राष्ट्रीय शिक्षा व्यवस्था के पुनर्निर्माण की परिकल्पना।

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. दिवाकर दुबे                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                     …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपोत्सव के पाँच दिन, पाँच दीप, और पाँच संकल्प।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 1 views
    दीपोत्सव के पाँच दिन, पाँच दीप, और पाँच संकल्प।

    नर्सरी से पीएचडी तक राष्ट्रीय शिक्षा व्यवस्था के पुनर्निर्माण की परिकल्पना।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 9 views
    नर्सरी से पीएचडी तक राष्ट्रीय शिक्षा व्यवस्था के पुनर्निर्माण की परिकल्पना।

    लोकतंत्र बचाओ अभियान

    • By User
    • November 5, 2026
    • 12 views
    लोकतंत्र बचाओ अभियान

    दीप से दीप जलाए हम

    • By User
    • November 5, 2026
    • 10 views
    दीप से दीप जलाए हम

    दीप पर्व पर लक्ष्मी पूजन: धन नहीं, समृद्धि और संस्कार का उत्सव।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 8 views
    दीप पर्व पर लक्ष्मी पूजन: धन नहीं, समृद्धि और संस्कार का उत्सव।

    विपक्ष में बिखराव है और जनता के हितों से नहीं है कोई लेना-देना : कर्नाटक 

    • By User
    • November 5, 2026
    • 8 views
    विपक्ष में बिखराव है और जनता के हितों से नहीं है कोई लेना-देना : कर्नाटक