निंदनीय है कीचड़ उछालने का चलन

Spread the love

 

डॉ. सुधाकर आशावादी

 

 

           (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

दृष्टिकोण 

 

        निंदनीय है कीचड़ उछालने का चलन

 

 

 

 

एक कहावत है, कि बोया बीज बबूल का तो आम कहाँ से होय। संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थों के चलते राजनीति को अपनी बपौती मानने वाले तत्वों ने कभी राजनीतिक गरिमा का अनुपालन नहीं किया, जिसके चलते समाज को विघटित करने के अनेक षड्यंत्र रचे गए। फर्जी अफ़वाहें फैलाकर राजनीति के वर्चस्व की लड़ाई लड़ी गई। फर्जी आरोप प्रत्यारोप की राजनीति करने वाले तत्वों के परिवारों पर जब फर्जी मनगढ़ंत क़िस्सों की बौछार हुई, तो ऐसे तत्वों के लिए स्थिति असहनीय हो गई।

राजनीति और जंग में सब कुछ जायज़ बताने वालों को गरिमा और मर्यादा जैसे मूल्यों का निरादर याद आया। कौन नही जानता, कि राजनीति में एक दूसरे पर कीचड़ उछालने का चलन नया नहीं है। मनगढ़ंत आरोप लगाकर नेताओं को बदनाम करके राजनीतिक तत्व समय समय पर अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय देते रहे हैं तथा मानहानि के मुकदमों का सामना करके माफी माँगकर अपना बचाव भी करते रहे हैं।

इतिहास साक्षी है कि राजनीति में ऐसे अनेक क़िस्से प्रकाश में आ चुके हैं। कभी किसी राजनेता को किसी प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि के अंतः वस्त्रों का रंग बताने में लज्जा महसूस नहीं होती, कभी किसी चुनी हुई जनप्रतिनिधि की मंडी का रेट पूछने पर भी संबंधित प्रश्न कर्ता के विरुद्ध कोई दंडनीय कदम नहीं उठाया गया। अब तो बात और अधिक आगे बढ़ चुकी है।

औरों के लिए अपमान जनक शब्दों का प्रयोग करने वालों का समर्थन करने वालों के परिजनों के विरुद्ध भी अफ़वाह फैलाकर अराजक तत्व शर्मनाक टिप्पणियाँ करने से नहीं चूक रहे हैं, जिसे किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता। मेरा मानना है कि अपमान जनक टिप्पणियों का सार्वजनिक स्तर पर विरोध करने के साथ साथ अप्रामाणिक टिप्पणी करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में किसी के भी परिजनों के विरुद्ध अभद्र एवं अपमान जनक टिप्पणियाँ किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जा सकती।

आवश्यकता यही है कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मनगढ़ंत आरोप लगाने वाले या किसी भी सभ्य व्यक्ति या परिवार के विरुद्ध अफ़वाह फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर दंडनीय कार्यवाही की जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति किसी के विरुद्ध अपमान जनक टिप्पणी करने या अफ़वाह फैलाने का दुस्साहस न कर सके।  (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए