रक्षाबंधन पर इस बार भी फ्री में सफर करेंगी यूपी की बहने

Spread the love

गोरखपुर। रक्षा बंधन पर्व पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने वाली बहनों के लिए 17 से 22 अगस्त तक गोरखपुर परिक्षेत्र सहित प्रदेश भर के सभी रूटों पर पर्याप्त बसें चलाई जाएंगी। इस दौरान बहनों को 19 और 20 अगस्त को सरकार की तरफ से निश्शुल्क यात्रा का उपहार मिलेगा। इसको लेकर शासन ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों और सेवा प्रबंधकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।

शासन का कहना है कि अधिकारी लंबी दूरी ही नहीं लोकल रूटों पर भी अतिरिक्त बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। ताकि, लोगों को कोई परेशानी न हो। शासन ने 17 से 22 अगस्त तक सभी रूटों पर निर्बाध बस संचालन को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों का अवकाश रद कर दिया है।

चालकों-परिचालकों को दी जाएगी प्रोत्साहन राशि

इस दौरान लगातार कार्य करने वाले व अधिक से अधिक किमी चलने वाले चालकों और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि की भी घोषणा कर कर दी है। साथ ही कहा है कि अधिकारी अनुबंधित बसों का भी संचालन सुनिश्चित कराएं। प्रोत्साहन अवधि में योजना की पात्रता के लिए सेवा का लोडफैक्टर 64 प्रतिशत से अधिक होने पर ही संबंधित चालक / परिचालक प्रोत्साहन राशि देय होगी।

गोरखपुर से लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, दिल्ली और प्रयागराज रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। लोकल रूटों पर पहले से चल रहीं बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे। सभी बसें निर्धारित ठहराव पर रुकते हुए ही चलाई जाएंगी।

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह के अनुसार, रक्षा बंधन पर्व की तैयारियों और महिला यात्रियों को दी जाने वाली निश्शुल्क यात्रा सुविधा को लेकर मुख्यालय लखनऊ का दिशा-निर्देश मिला है। प्रयास किया जाएगा कि रक्षा बंधन पर्व के दौरान 17 से 22 अगस्त तक यात्रियों को कोई परेशानी न हो।

  • Related Posts

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    Spread the love

    Spread the love    अंजनी सक्सेना                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं…

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड  (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     सिस्टम समझें,,,  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।