संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण।
कन्नौज: जिला जज नरेंद्र कुमार झा, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री तथा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मंगलवार को जिला कारागार कन्नौज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी बैरकों, बंदियों एवं जेल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का गहन जायजा लिया।
जेल अधीक्षक ने अधिकारियों को बताया कि कारागार की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से जेल परिसर की सघन चेकिंग कराई जाती है। निरीक्षण में कारागार की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिए कि जेल परिसर में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री प्रवेश न कर सके, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए। साथ ही कारागार में आने वाले सभी नए बंदियों का चिकित्सकों द्वारा अनिवार्य स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने जेल अधीक्षक को नियमित निरीक्षण करने, निरुद्ध बंदियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना समय-समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं में निरंतर सतर्कता बरतने पर जोर दिया।







