सेवा पखवाड़ा के तहत शहरफाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

                  (नया अधयाय)

 

 

 

 

 

सेवा पखवाड़ा के तहत शहरफाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं।

 

 

      अल्मोड़ा: सेवा सुशासन एवं समर्पण” की भावना के साथ “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सेवा पखवाड़ा के तहत बुधवार को विकासखंड लमगड़ा के प्राथमिक विद्यालय, शहरफाटक परिसर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए जनसमस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर आयोग अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से जन-जन के द्वार पहुंचकर लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, इसलिए सभी अधिकारी शिविरों को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ संचालित करें।

 

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों लगभग 1300 लोगों ने पहुंचकर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान आधार कार्ड, राशन कार्ड, विद्युत एवं पेयजल बिलों, पेंशन सहित अन्य जनकल्याणकारी सेवाओं से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

 

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित किया गया। बाल विकास विभाग द्वारा पांच लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। डेयरी विकास विभाग ने गंगा गाय योजना के अंतर्गत एक लाभार्थी को 70 हजार रुपये का पशु क्रय अनुदान चेक प्रदान किया तथा चार दुग्ध उत्पादकों को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन किट वितरित की।

 

पशुपालन विभाग द्वारा ब्रॉयलर फार्म योजना के अंतर्गत एक लाभार्थी को 15 हजार रुपये तथा बकरी पालन योजना के तहत एक लाभार्थी को 51 हजार रुपये का अनुदान चेक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त आठ पशुपालकों को पशु औषधि किट वितरित की गई।

 

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। लाभार्थियों ने योजनाओं से प्राप्त लाभ एवं अपने अनुभव भी साझा किए।

 

इस शिविर में कुल 19 शिकायतें पंजीकृत हुई, जिनमें से अधिकतर का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया तथा अवशेष शिकायतों को सक्षम स्तर पर प्रेषित करने की कार्यवाही की गई।

 

मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

 

शिविर में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री का भी वितरण किया गया।

 

शिविर में ब्लॉक प्रमुख लमगड़ा त्रिलोक सिंह रावत, उपजिलाधिकारी जैंती/भनोली सौम्या गर्ब्याल, खंड विकास अधिकारी रोहित वर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 18 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 29 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views