राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
रायपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
टूटे सपनों की परछाई
(कहानी)
सरगुजा की मिट्टी में जन्मीं रीता एक साधारण परिवार की बेटी थी। उसके पिता करण सिंह पुलिस इंस्पेक्टर ईमानदार, सख़्त और परिवार के लिए सब कुछ थे। दो बड़ी बेटियों की शादी के बाद ही एक सड़क दुर्घटना ने करण सिंह का जीवन छीन लिया। घर पर मातम छा गया रीता की मां का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा दिल की दवाइयाँ, कमज़ोरी और उदासी और छोटी बहन गीता अभी स्कूल में थी पढ़ाई छूट न जाए, इसलिए रीता ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली।
दिन भर ट्यूशन पढ़ाती, शाम को आकाशवाणी में कैजुअल अनाउंसर का काम करती आवाज मीठी थी, लेकिन दिल पर बोझ भारी रहता। फिर एक दिन पशु चिकित्सक संजीव से आकाशवाणी में मुलाकात हुई, संजीव पढ़ा-लिखा, संवेदनशील और रीता के प्रति लगाव रखने लगा । धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई दो साल तक वे “दो बदन, एक जान” रहे। संजीव रीता के मकान में किराएदार के रूप में रहता था इसलिए उनकी मुलाकातें गहरी और अनगिनत हो गईं। रीता को लगा था कि आख़िरकार जीवन में एक सहारा मिल गया है तो सुख से जिंदगी कट जाएगी।
तीन साल बाद संजीव का ट्रांसफर बिलासपुर हो गया, रीता ने भी सब कुछ छोड़कर बिलासपुर आकर ब्यूटी पार्लर खोल लिया, दोनों का रिश्ता जारी रहा। जब संजीव के घरवालों को पता चला तो शादी की बात चली लेकिन रीता की मां अपनी बेटी की शादी अपनी जाति-समाज में ही करना चाहती थीं। संजीव के घर में अधिक दहेज की लालच थी। नतीजा? संजीव ने रीता को कुछ बताए बिना ही दूसरी लड़की से शादी कर ली।
रीता को जब यह ख़बर मिली तो जैसे आसमान फट पड़ा जो इंसान उसके साथ हर पल बिता चुका था जिसके साथ उसने भविष्य के सपने सजाए थे, वह बिना एक शब्द कहे है। हमेशा के चला गया। दिल टूटने से ज्यादा, विश्वास का टूटना कातिलाना था, रीता कई दिनों तक खाना-पीना छोड़कर रोती रही। मां और गीता का सहारा बनकर भी वह खुद टूट कर रीता एक ट्रस्ट में सेविका के रूप में काम करती है। वह समाज सेवा में अपनी पीड़ा को भूलने की कोशिश करती, उसने फैसला कर लिया है अब शादी कभी नहीं करेगी, अकेली ही रहेंगी उम्र भर मन बहलाने के लिए सुबह शाम अपनी साइकिल से पास के बगीचे में खेलते बच्चों को देखती और अपने छलके आँसुओं को पोंछ कर ट्रस्ट भवन आ जाती।
रीता का फैसला सही है या गलत?
रीता का फैसला पूरी तरह समझ में आता है, लेकिन यह इकलौता या हमेशा का सही फैसला नहीं है। यही बात समझने के लिए एक दिन रीता, राकेश बचपन का सहपाठी को फोन लगाती तो राकेश, जो शादी शुदा दो बच्चों का पिता है उसने रीता को समझाया कि विश्वासघात के बाद किसी व्यक्ति का अकेले रहने का फैसला आत्म-सम्मान की रक्षा का फ़ैसला होता है। रीता तुमने बहुत कुछ झेला है पिता की मौत, मां की बीमारी, परिवार की ज़िम्मेदारी और सबसे बड़ा, प्रेमी का धोखा। ऐसे में नया रिश्ता बनाने का सोचना भी डरावना लग सकता है। अकेले रहकर वह अपनी शांति, स्वतंत्रता और सेवा कार्य को महत्व दे रही है यह तुम्हारी ताकत है।
कई महिलाएं विश्वासघात के बाद दोबारा शादी करने या रिश्ते बनाने में फिर से ठग जाना नहीं चाहतीं। रीता का फैसला उसकी भावनात्मक सुरक्षा का फैसला है। लेकिन जीवन बहुत लंबा है और रीता अभी जवान है। एक धोखेबाज व्यक्ति की वज़ह से पूरे पुरुष-जाति को दंडित करना उचित नहीं हो सकता है । कहीं कोई ऐसा इंसान हो जो उसकी पीड़ा समझे, सम्मान दे और साथ खड़ा हो। अकेले रहने का फैसला कभी-कभी समय के साथ अकेलापन, उदासी और स्वास्थ्य समस्याएं भी ला सकता है। परिवार की जिम्मेदारी पूरी करने के बाद रीता को खुद के लिए भी जीना चाहिए। इतना समझा कर राकेश चुप हो गया, रीता हूं हूं हूं,,करती फोन काट देती है।
चूंकि, ट्रस्ट में सेवा अच्छी है लेकिन यह रीता पलायन भी हो सकता है घाव को ठीक करने के लिए समय, थेरेपी, दोस्तों का साथ और ख़ुद पर निवेश करना जरूरी है। रीता का फैसला अभी के लिए सही है उसे समय दो, घाव को हवा लगने दो,, जब वह पूरी तरह सूख जाएगा तब दोबारा सोचना। शादी करना या न करना उसका व्यक्तिगत फैसला होना चाहिए समाज या “क्या लोग कहेंगे” के दबाव में नहीं।
राकेश सोच रहा था अगर वह अकेले रहना चाहे तो उसका पूरा सम्मान है लेकिन दरवाज़ा पूरी तरह बंद न करे ख़ुद को प्यार करे, अपनी ब्यूटी पार्लर या सेवा कार्य को आगे बढ़ाए, अपनी बहिन गीता को अच्छा भविष्य दे। सच्चा प्यार या साथ अगर मिले तो स्वीकार करे, न मिले तो भी पूरा जीवन अकेले सशक्त और गरिमापूर्ण तरीके से जी सकती है। राकेश का मानना है कि रीता जैसी महिलाऐं समाज की रीढ़ हैं जो टूटकर भी खड़ी हो जाती हैं। उसकी कहानी दर्द की है लेकिन अंत में उसकी ताकत और आत्म विश्वास भी है। राकेश मन ही मन कहता रीता, तुम अकेली नहीं हो तुम्हारा दर्द जायज है लेकिन तुम्हारी ज़िंदगी अभी खत्म नहीं हुई है। चाहे अकेले रहो या आगे बढ़ो फैसला तुम्हारा है। बस ख़ुद को मत भूलना, यह जन्म दुबारा नहीं मिलेगा।






