संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.):दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
होमगार्ड भर्ती: डीवी व पीएसटी प्रक्रिया का एसपी ने किया निरीक्षण।
कन्नौजः उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित होमगार्ड भर्ती-2026 के तहत गुरुवार को पुलिस लाइन कन्नौज में अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन (डीवी) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) की प्रक्रिया जारी रही। भर्ती प्रक्रिया का पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने दस्तावेज सत्यापन कक्ष, शारीरिक मानक परीक्षण स्थल तथा अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के निर्देश दिए।
एसपी ने अभ्यर्थियों के साथ शिष्ट व्यवहार करने और पेयजल, प्रतीक्षालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। भर्ती प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।






