संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.):दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
लायंस क्लब कन्नौज ने मेडिकल कॉलेज के 26 चिकित्सकों का किया सम्मान।
कन्नौज: लायंस क्लब कन्नौज की ओर से गुरुवार को तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित कर विभिन्न विभागों के 26 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी.पी. पाल रहे।
समारोह में क्लब पदाधिकारियों ने चिकित्सकों को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सी.पी. पाल ने लायंस क्लब की सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि समाजहित में क्लब का योगदान अनुकरणीय है। उन्होंने बताया कि क्लब ने पूर्व में भी मेडिकल कॉलेज के लिए सहयोग किया है। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि यदि गरीब मरीजों के रेफरल के लिए निःशुल्क वाहन की व्यवस्था हो सके तो इससे जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलेगी।
सम्मानित चिकित्सकों में बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति, अस्थि रोग, मनोरोग, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी, फिजियोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन, टीबी एवं चेस्ट, त्वचा रोग, दंत चिकित्सा, एनेस्थीसिया तथा नेत्र विभाग सहित विभिन्न विशेषज्ञ शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में क्लब अध्यक्ष लायन सुमित कुशवाहा, सचिव लायन रजनीश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष लायन जितेंद्र सिंह वर्मा और स्वास्थ्य समिति के चेयरपर्सन लायन अश्वनी गुप्ता ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया।
ध्वज वंदना और राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सदस्य लायन अमित मिश्रा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ पत्रकार लायन दिनेश दुबे ने किया। इस अवसर पर लायन प्रफुल्ल केलकर, नारायण दास कांजानी ‘बेवू भैय्या’, अनिल वर्मा, आलोक वर्मा, अगम अनुराग मिश्रा सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।







