मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
https://www.transfernow.net/dl/202607161Pj3kU6o
STORY SLUG : FEROZEPUR NAGAR COUNCIL PRESIDENT ELECTION CONGRESS WIN
TOTAL FILE : SHOT , BYTES
फिरोजपुर नगर परिषद की अध्यक्ष पद की चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस उम्मीदवार अशोक सचदेवा को फिरोजपुर नगर परिषद का नया अध्यक्ष चुना गया है।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नारेबाजी कर जीत का जश्न मनाया।
अशोक सचदेवा के अध्यक्ष बनने के साथ ही कांग्रेस ने फिरोजपुर नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष का भी चुनाव किया गया।
इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने कहा कि शहर के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करेगी।
बाइट: पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिंकी
बाइट: अशोक सचदेवा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष
वहीं रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम अभिषेक शर्मा ने बताया कि आज नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और अध्यक्ष का चयन कर लिया गया है।
बाइट: एसडीएम अभिषेक शर्मा






