सुनील कुमार वर्मा
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
दिल में
दिल में कुछ
खाली है जगहें यारों.
बाकी में
मोहब्बत बसती है.
रहने को तो
इंसां हैं यहां
पर विरानो सी
बस्ती है.
इंसां रहे बस
इंसां बनकर.
इतनी ही तो
उसकी हस्ती है.
आंसुओं पर
लगे ठहाके.
यहां खुशियां
रोती हैं.
दिल इक
मंहगा यहां.
मगर मोहब्बत सस्ती है.
हैवानियत का
वजन बढ़ रहा.
यहां इंसानियत
रत्ती है.






