कवयित्री चन्द्रमती चतुर्वेदी (चन्दू)
बस्ती, अयोध्या धाम (उ. प्र.)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
जी भर के देखूँ तुझे, अगर गँवारा हो
बेताब मेरी नजरें हों, और चेहरा तुम्हारा हो
जी भर के देखूँ तुझे, अगर गँवारा हो,
हर साँस में बस एक नाम तुम्हारा हो।
बेताब मेरी नजरें हों, और चेहरा तुम्हारा हो,
मेरे हर ख्वाब का बस एक किनारा हो।
चाँद भी शरमा जाए तेरी सादगी के आगे,
रातों का सबसे हसीं तुम ही सितारा हो।
धड़कन की हर लय में बस तेरा ही ज़िक्र रहे,
जीवन का मधुरतम गीत तुम ही हमारा हो।
तेरी हँसी से खिल उठे मन की सूनी बगिया,
हर मौसम में प्रेम का मधुमास प्यारा हो।
रूठो तो मनाऊँ मैं, हँसो तो महक उठूँ,
हर पल हमारे बीच स्नेह का नज़ारा हो।
दूरी अगर मिले भी, दिल दूर न हो कभी,
विश्वास का दीप सदा जगमगाता हमारा हो।
माँगूँ न मैं जहाँ की दौलत, न कोई ताज,
बस प्रेम का अटूट बंधन ही सहारा हो।
ईश्वर से बस यही मेरी विनती हर बार रहे,
जन्म-जन्म का अपना यह साथ तुम्हारा हो।







