
मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की निकिता चंद ने जकार्ता। इंडोनेशिया में आयोजित अंडर 19और। अंडर 23 बॉक्सिंग टीम में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।
अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की खिलाड़ी निकिता चंद ने जकार्ता, इंडोनेशिया में आयोजित हुई अंडर 19 और अंडर 23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने रजत पदक प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।
निकिता की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा शुभकामनाएं दी हैं।
विश्वविद्यालय क्रीड़ा क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उसी क्रम में यह उपलब्धि विश्वविद्यालय को गौरवान्वित करती है।








