



मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से सेना के जवान की मौत।
ममदोट के सीमावर्ती गांव राऊके हिठाड़ का रहने वाला था जवान
ममदोट से एक दुखद खबर सामने आई है। सीमावर्ती गांव राऊके हिठाड़ निवासी हरमेश सिंह (पुत्र महिंदर सिंह) की पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, हरमेश सिंह पश्चिम बंगाल के पनागढ़ स्थित सेना की सिग्नल यूनिट में तैनात थे। परसों सुबह लगभग 11 बजे वह स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक तेज करंट का झटका लगा, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के तुरंत बाद उन्हें पनागढ़ के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 19 तारीख की शाम करीब 7:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
मृतक जवान के ताऊ के बेटे संदीप सिंह, जो पनागढ़ पहुंचे हुए हैं, ने बताया कि सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जवान के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद सेना द्वारा विशेष हेलीकॉप्टर के माध्यम से पार्थिव शरीर को पहले दिल्ली लाया जाएगा और फिर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव राऊके हिठाड़ भेजा जाएगा।
डबल बाइट: यह जानकारी मृतक जवान हरमेश सिंह के ताऊ के पुत्र संदीप सिंह ने पनागढ़ से भेजी है।






