संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.):दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
पुलिस पेंशनर्स की समस्याएं सुनीं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।
कन्नौज: पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बुधवार को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में जनपद के पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी आयोजित की। बैठक में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव और विभागीय अनुभव साझा किए गए।
पुलिस अधीक्षक ने पेंशनर्स की ओर से उठाए गए प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी पुलिस परिवार के अभिन्न और सम्मानित सदस्य हैं। उनके लंबे सेवाकाल का अनुभव विभाग के लिए अमूल्य धरोहर है, जिसका लाभ नई पीढ़ी के पुलिसकर्मियों को भी मिलना चाहिए।
गोष्ठी में पुलिस कार्यालय के संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं जनपद के बड़ी संख्या में पुलिस पेंशनर्स मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से संवाद बनाए रखना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।







