संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.):दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
दो वारंटी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल
कन्नौजः इंदरगढ़ थाना पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, बेलामऊ सरैया गांव निवासी राज कुमार (35) और राजवीर (42) के खिलाफ वर्ष 2016 के एक मामले में न्यायालय से वारंट जारी था। दोनों आरोपी वाद संख्या 1764/17 तथा मुकदमा संख्या 425/16, धारा 504 और 506 आईपीसी से संबंधित मामले में वांछित चल रहे थे।
शनिवार को थाना इंदरगढ़ पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट, कन्नौज की अदालत में पेश किया। मामले में अगली तारीख 12 अगस्त 2026 निर्धारित है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राहुल पाल, कांस्टेबल सौरभ सिंह, सुमित कुमार और कपिल कुमार शामिल रहे।







