संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम एसपी ने सुनीं जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।
छिबरामऊ (कन्नौज): संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने तहसील छिबरामऊ में पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त की गईं।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को समय से राहत उपलब्ध कराई जाए।
समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें लेकर फरियादी पहुंचे। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।






