इमरान खान के समर्थकों ने पाकिस्तान में एक बार फिर इमरान खान की रिहाई को लेकर आवाज बुलंद की

Spread the love

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान बीते साल मई से जेल में बंद हैं। उनके समर्थकों ने बार-बार देश में प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया है। इस कड़ी में एक बार फिर इमरान खान के हजारों समर्थकों ने पाकिस्तान के सड़कों पर उतरने का फैसला किया है।

पूर्व सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के समर्थक आज फिर पूर्व पीएम की रिहाई को लेकर सड़कों पर उतरेंगे। इसमें खैबर पख्तूनख्वा, सिंध और पंजाब के प्रांतों से हजारों की संख्या में पीटीआई समर्थक इस्लामाबाद पहुंच सकते हैं। पीटीआई समर्थकों ने दोपहर 3 बजे एक रैली करने का फैसला किया है। वहीं, पाक प्रशासन को डर है कि यह रैली पिछले साल मई जैसे हालात न पैदा कर दे।

इमरान खान द्वारा स्थापित पार्टी को पहले दिए गए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) को रद्द करने के बावजूद पीटीआई ने आज (गुरुवार) संघीय राजधानी में जलसा आयोजित करने की घोषणा की है। एक बयान में, आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि संघीय राजधानी में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला

इस रैली के आयोजन को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर इस्लामाबाद जिला प्रशासन ने गुरुवार को सभी सार्वजनिक और निजी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला किया है।

राजनीतिक संघर्ष करना हमारा संवैधानिक और कानूनी अधिकार

बुधवार को एक बयान में पीटीआई इस्लामाबाद के अध्यक्ष आमिर मुगल ने कहा कि जिला प्रशासन ने अधिसूचना रद्द कर दी है, लेकिन हमने जलसा रद्द नहीं किया है।शांतिपूर्ण तरीके से राजनीतिक संघर्ष करना हमारा संवैधानिक और कानूनी अधिकार है।

  • Related Posts

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    Spread the love

    Spread the love    अंजनी सक्सेना                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं…

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड  (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     सिस्टम समझें,,,  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।