संवाददाता आगर मालवा: गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
ध्वजारोहण के दौरान सरंपच के ऊपर हमला
आगर मालवा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारो पान के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है आगर जिले की बडोद तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरपुर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित पर पुराने विवाद को लेकर ईश्वर प्रजापति और अन्य पक्षों के के बीच कहां सुनी के बीच मारपीट हो गई।
मामले में फरियादी सरपंच ने राधेश्याम यादव और उसके बेटे विशाल यादव पर गाली गलौज और लकड़ी से हमला करने का आरोप लगाया है जानकारी के मुताबिक सुबह 8:00 बजे के करीब झंडा वंदन कार्यक्रम चल रहा था इस दौरान पुरानी विवाद को लेकर राधेश्याम यादव उसका बैटा विशाल यादव सरपंच के कथित तौर पर गाली गलौज करने लगे तो सरपंच ने विरोध किया तो विशाल यादव ने लकड़ी से वार किया फरियादी के सिर पर और पैर में और कंधे पर चोट आई है यह सब रिपोर्ट में दर्ज है फरियादी का आरोप है कि दोनों आरोपी पंचायत भवन के अंदर भी गए और वहां रखा तिरंगा फेंक दिया साथ ही जान से खत्म करने की धमकी देने का भी आप फरियादी ने लगाया है घायल सरपंच अभी फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती है पुलिस ने शिकायत के आधार पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।







