मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
त्योहारों के सीजन को देखते हुए बाजारों में बिकने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर फिरोजपुर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने फाजिल्का से मोगा की ओर जा रही संदिग्ध खोया बर्फी की बड़ी खेप बरामद की है। टीम ने मिठाई के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं।
फूड सेफ्टी विंग की बड़ी कार्रवाई
फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 सैंपल लिए और करीब 300 किलो मिठाई नष्ट करवाई। मौके पर करीब 300 किलोग्राम मिल्क प्रोडक्ट आधारित मिठाई मिली, जिसमें खोया, बर्फी, पतीसा, बादाम पतीसा और अन्य मिल्क-बेस्ड मिठाइयां शामिल थीं। मिठाइयों की स्टोरेज और हैंडलिंग में गंभीर हाइजीन संबंधी कमियां पाई गईं।
विभाग को सूचना मिली थी कि फाजिल्का से बड़ी मात्रा में मिठाई लाकर फिरोजपुर क्षेत्र में सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर फूड सेफ्टी टीम ने फिरोजपुर-मोगा रोड़ पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।
नाकाबंदी के दौरान टीम ने एक संदिग्ध वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे भगा लिया। इसके बाद विभाग की टीम ने वाहन का पीछा किया और मोगा रोड़ पर पीजीआई के पास उसे रोक लिया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में बर्फी और अन्य मिठाइयां बरामद हुईं। विभाग ने बर्फी के 6 सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा, जबकि करीब 300 किलो मिठाई को मौके पर नष्ट करवा दिया गया।
बाइट: अभिनव खोलसा, फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर







