भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाल सिंह के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर मिठाई बांटकर मनाई खुशी।

Spread the love

 

ब्यूरो भिंड : (नया अध्याय)

 

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाल सिंह के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर मिठाई बांटकर मनाई खुशी।

 

भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल ‘बाबूजी’ के नेतृत्व में वार्ड क्र. 29 में लाल सिंह के निवास पर हुआ मिष्ठान वितरण कार्यक्रम

 

   भिंड : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में श्री लाल सिंह आर्य की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 29 में उनके निवास पर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और श्री लाल सिंह आर्य को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल ‘बाबूजी’ के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल ‘बाबूजी’ ने कहा कि लाल सिंह आर्य को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाना कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और खुशी का विषय है। उनके अनुभव एवं संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा। हम सभी उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हैं। लाल सिंह आर्य के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

 

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, मनोज कुमार, रवि हिंडोलिया, विक्रम सिंह, नरेश कैन, सुनील आर्य, उपेंद्र महीपत, चुन्नी, पुष्पेंद्र कुशवाहा, बुद्धू आर्य, सुरेंद्र गर्ग आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    निदान:

    Spread the love

    Spread the love  सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    Spread the love

    Spread the love  आर. सूर्य कुमारी                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     घर की थाली से सजे राखी का त्योहार    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निदान:

    • By User
    • August 20, 2026
    • 6 views
    निदान:

    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    • By User
    • August 20, 2026
    • 13 views
    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    “जख्म हर किसी के पास हैं, बस मरहम बनो”

    • By User
    • August 20, 2026
    • 8 views
    “जख्म हर किसी के पास हैं, बस मरहम बनो”

    डिजिटल क्रांति और जमीनी हकीकत 

    • By User
    • August 20, 2026
    • 14 views
    डिजिटल क्रांति और जमीनी हकीकत 

    सुरक्षा प्रतिबंधों का उल्लंघन निंदनीय

    • By User
    • August 20, 2026
    • 4 views
    सुरक्षा प्रतिबंधों का उल्लंघन निंदनीय

    लांस नायक राम दुलार यादव, सेना मेडल (मरणोपरांत)

    • By User
    • August 20, 2026
    • 9 views
    लांस नायक राम दुलार यादव, सेना मेडल (मरणोपरांत)