मुझे पैसे नहीं खुशी चाहिये…

Spread the love

 

पीयूष गोयल

दर्पण छवि लेखक

मोटिवेशन स्पीकर

दादरी गौतमबुद्ध नगर

 

 

              (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

मुझे पैसे नहीं खुशी चाहिये…

 

 

एक दिन अचानक एक भिखारी सेठ जी की दुकान पर आया, सेठ ने जैसे ही भिखारी को पैसे दिए, भिखारी ने पैसे लेने से माना कर दिया नहीं साहेब मुझे पैसे नहीं मुझे खुशी चाहिए। सेठ भिखारी से बोला मैं तेरे को खुशी कहा से लाऊँ, मेरे पास तो पैसे हैं या जो तुझे कुछ खाना हैं वो खा ले, नहीं साहेब मुझे तो सिर्फ खुशी चाहिए, ठीक हैं हम अभी तो तेरे को खुशी नहीं दे सकते पर हाँ तुम्हें कुछ काम करना होगा अगर तैयार हो तो, भिखारी बोला साहेब मैं खुशी के लिए कुछ भी करूँगा। इधर उधर घूमते घूमते माँगते माँगते अब थक गया हूँ। सेठ ने अपने एक सहकर्मी को बोला इसको अपने साथ ले जाओ और सब समझा दो। भिखारी सेठ के पास आकर बोला साहेब मैं तैयार हूँ। सेठ एक बहुत बड़े पंसारी थे उनके पास 50-55 लोग काम करते थे, सेठ अपने सभी सहकर्मियों का ध्यान रखते थे। सभी को रहने के लिए एक आहता जिसमें सभी अपने अपने बच्चों के साथ रहते थे, बच्चों के लिए स्कूल बिजली पानी सब चीज की व्यवस्था सेठ जी ने की हुई थी। कर्मचारी भी पूरे मन से सेठ जी का ध्यान रखते थे व काम के प्रति समर्पण देखने लायक था। सेठ जी के व्यापार में भी तरक्की हो रही थी। भिखारी भी अपने बच्चों के साथ आहते में रहने लगा और सेठ के व्यापार में बड़े ही मन से काम लेने लगा। धीरे धीरे भिखारी की भी स्तिथि पहले से बढ़िया हो गई थी। एक दिन सेठ जी अपने सभी कर्मचारियों से मिलने आहते में गए सारे के सारे कर्मचारियों की खुशी का ठिकाना न रहा .. सेठ जी ने एक एक करके अभी से बात की और पूछा किसी को किसी बात की तो कोई दिक्कत नहीं हैं। सभी कर्मचारी एक साथ आवक में बोले सेठ जी आपके आशीर्वाद से हम सब बहुत सुखी व खुश हैं।

तभी भिखारी सेठ जी के पैरों में बैठ गया,सेठ ने उस ऊपर उठाया और कहा, नहीं- नहीं पैर मत पकड़ो, ये बताओ कैसे हो।

भिखारी बोला साहेब आप हम सब के सुख को देख कर इतने खुश हो और हम सब आपको देख कर खुश हैं. मुझे आज जो सुख के साथ जो खुशी मिली हैं वो सेठ साहेब आपने हम सबको दी। सच में आज मिली मुझे खुशी।

पियूष गोयल ने बहुत ही अच्छे तरीके से लोगो को बताया है की अपने काम के प्रति सेल्फ मोटीवेट कैसे रहे।

10 थॉट्स –

1. जिंदगी को अगर किसी का सहारा लेकर जिओगे एक दिन हारा हुआ महसूस करोगे।

2. किसी काम की करने की नियत होनी चाहिए टालने से काम नहीं चलने वाला।

3. आपके सपनो में बहुत के सपने छिपे हैं …अपने सपने पुरे करो।

4. सोचना मेरी आदत…लगन मेरा समर्पण….जिद्द मेरी सफलता।

5. जिनकी नींव मजबूत उनकी विन (win) निश्चित हैं।

6. मेरे लिए आलोचना करना चना चबाने जैसा हैं।

7. चुनौतियों की चिंता न करो चिंतन करो, क्यूँकि चुनौतियां हर समय किसी न किसी रूप में आपके साथ चल रही हैं।

8. उतनी इच्छायें पालो जीतनी पा लो।

9. जो संघर्ष करते हैं वो जानते हैं मेहनत का कोई विकल्प नहीं हैं।

10. अगर आपके कदम में दम हैं आपका कद कभी छोटा नहीं होगा (कदम)… (कदम)।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)