संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
आज मनाया जाएगा शुभ मुहूर्त में रक्षाबंधन का पर्व राखियां, मिठाई नारियल, गोले की बिक्री खूब रही एवं बसो में रही भीड़।
कानड़ : भाई बहन के स्नेह का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा पवित्र रिश्ते का बंधन रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहन के लिए खास त्यौहार रहता है इस त्योहार का इंतजार सभी भाई बहनों को बेसब्री से रहता है इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर शुभ मुहूर्त में रक्षासूत्र बांधती है।
बाजार में त्योहार को लेकर दिखी रौनक –
त्यौहार के एक दिन पूर्व गुरुवार को बजार में रक्षा बंधन पर्व को लेकर खासी रौनक दिखी बाजार में खरीदारी करती बहनों की काफी भीड़ लगी रही आसपास के गांव से लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करने के लिए नगर के बजार में पहुंचे बाजार में रक्षाबंधन की बहार देखने को मिली राखियो की दुकानों एवं किराना दुकानों पर नारियल गोले और कपड़ों की दुकान पर खरीदी के लिए भीड़ लगी रही।
इधर बस स्टैंड पर भी बसों में महिला यात्रियों की भीड़ रही।
वही इस बार बाजार में तरह तरह की राखियां बिकने आई है खासकर बच्चों के लिए छोटा भीम कृष्णा डोरेमोन जैसी घड़ियां खिलौने कार्टून की रंग बिरंगी राखियां बच्चों को खूब पसंद आ रही है।






