सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री, लेखिका एवं अध्यापिका
रिपोर्टर, उद्घोषिका, नवापारा/राजिम
रायपुर, (छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
लेख:
‘प्रयासरत हूँ, इसी भाव के साथ बढ़ते रहना’
: सुश्री सरोज कंसारी
……………………………………..
इस संसार में मनुष्य केवल मुक्त आता है और फिर इस अनोखे संसार में बंध जाता है। क्योंकि इस संसार की रचना स्वयं ईश्वर ने की है और नियम ही यही है कि मुक्ति को यहीं, इन्हीं बंधनों के बीच खोजना है। हमारे जीवन में प्रयास बहुत मायने रखता है, जब हम लगातार कुछ न कुछ करते हुए सीखते रहते हैं तो हमारा कोई भी प्रयास कभी खाली नहीं जाता। जब मनुष्य इन बंधनों के बीच खुद से कहता है कि “मैं प्रयासरत हूँ”, तो उसी क्षण से उसकी मुक्ति की यात्रा फिर से शुरू हो जाती है।…हमारा वास्तविक जीवन केवल ‘वर्तमान क्षण’ में जीना है, अत: भविष्य अनिश्चित है। हम सभी को ईश्वर की चाह को सहर्ष स्वीकार करते हुए, बिना किसी चिंता के, प्रत्येक पल में एक नई उत्सुकता के साथ निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। कर्म करते रहना ही जीवन का वास्तविक सार है।
काव्य:
आज, इसी वर्तमान क्षण में
जीवन बिताना… यही तो जीवन है।
कल जो आएगा वो (अभी) जीवन नहीं,
ईश्वर की इच्छा में ही राजी रहना है।
प्रयास के भाव से आगे बढ़ते जाना है,
यही खुद से कहते रहना है अविरल
“प्रयासरत हूँ मैं! “चिंता प्रतिपल न हो!
उत्सुकता होनी चाहिए,
हर प्रयास में ही छिपा सार है
जीवन का…बस, करते रहना है प्रयास!
इसी भाव के साथ मैं आगे बढ़ता जाऊँगा, लड़ाई लड़ता जाऊँगा, प्रयास करता जाऊँगा। पर इस यात्रा में एक ध्यान रखना है कि गलत को गलत कहने की नैतिकता कभी नहीं खोनी है। जब हम निर्मल, साफ और जिंदादिली से रहते हैं तो दुनिया क्या कहती है, इससे फर्क नहीं पड़ता, बस अपने अंतर्मन को सुनना और समझना है।
इन्सान इस दुनिया में सब कुछ कर सकता है, पर अपनी मानसिकता पर संतुलन बनाए रखना सबसे जरूरी है, दिमाग को अनावश्यक चीजों में न लगाकर हर दिन कुछ नया सीखने की उत्सुकता बनाए रखनी चाहिए। अंत में सत्य यही है कि दुनिया में जो हो रहा है वो किसी के मुताबिक नहीं होता, सब कुछ में ईश्वर की रज़ा है और इंसान के हाथ में केवल प्रयास है। इसलिए यह स्वीकारना अति आवश्यक है कि जीवन हर पल वर्तमान में है, कल में नहीं, और जीना है तो इसी भाव के साथ कि मैं प्रयासरत हूँ।






