मिडिया प्रभारी जौनपुरः पंकज सीबी मिश्रा।
हल खष्ठी माता पूजनोत्सव से सुख शान्ति एवं पारिवारिक समृद्धि मिलती है : निशा मिश्रा।
जौनपुर, जनपद के सई नदी के किनारे द्रोणीपुर ग्राम में ग्रामीण महिलाओं नें हल खष्ठी देवी मंदिर के प्रांगण में हर वर्ष की भांति ललही छठ पूजनोत्सव का आयोजन किया। यह पूजन कार्यक्रम निशा मिश्रा के नेतृत्व में ग्रामांचल की सैकड़ो महिलाओं द्वारा किया गया। मंदिर में देवी का पूजन,अर्चन एवं कथा का श्रवण किया गया । ग्रामीणों नें जनपद के मिडिया प्रभारी और पत्रकार पंकज सीबी मिश्रा को बताया कि ललही छठ एक विशेष पूजा है और द्रोणीपुर एक ऐसा गांव है जहाँ हल ख़ष्ठी मैया का मंदिर भी स्थापित है जो गांव के लिए आस्था का केंद्र है । प्रत्येक वर्ष ललही छठ के अवसर पर यहाँ कि ग्रामीण महिलाएं देवी मंदिर में पूर्ण श्रद्धाभाव से यह पूजा बच्चों की लंबी आयु और स्वास्थ्य के लिए करती है। हल खष्ठी देवी के मंदिर निर्माण स्वर्गीय ईश्वर चंद्र एवम उनकी पत्नी स्वर्गीय शांति मिश्रा के प्रयास एवं उनकी प्रेरणा से अनीता तिवारी , निशा मिश्रा के सहयोग से हुई, तब से प्रत्येक वर्ष बहुत ही धूमधाम से,गाजे बाजे के साथ यह पर्व मनाया जा रहा है । मंदिर की नींव रखने से पूर्व स्वर्गीय ईश्वर चंद्र मिश्र ने देखा कि ब्रती महिलाओं द्वारा हर वर्ष बरसात के समय पूजन के लिए अलग अलग स्थान का चयन करने में कठिनाई होती थी ,इसी कठिनाई की दूर करने के लिए स्वर्गीय मिश्र ने संकल्प लिया कि हल खष्ठी माता के मंदिर का निर्माण कराया जाय, माता की कृपा से मंदिर का निर्माण वैदिक रीति से हुआ और मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा विधि विधान से सम्पन्न हुई । तब से हर वर्ष यह पूजा सम्पन्न होती चली आ रही है । यह पूजा परिवार में सुख, शांति, और बच्चों की सुरक्षा के लिए की जाती है।









