विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..

Spread the love

 

बीएल भूरा                                                            चन्द्र शेखर आजाद नगर                                        भाबरा, मध्य प्रदेश 

                                              

                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड                                             (w) 6395080071

 

विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..

 

 

      मध्य प्रदेशः  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के दिशा-निर्देशों के अधीन एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलीराजपुर के मार्गदर्शन में तथा श्रीमान् सचिव महोदय जि.वि.से.प्रा. आलीराजपुर के निर्देशन में ‘‘सुरक्षित बचपन अभियान’’ के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहारपुरा आलीराजपुर में विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

 

                    शिविर में सुश्री आंचल जैसवाल न्यायाधीश, श्रीमती शक्ति रावत जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा सहभागिता की गई। 

 

            शिविर में सुश्री आंचल जैसवाल द्वारा छात्राओं को बालिका शिक्षा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता का आधार है। उन्होने बताया कि बालिकाओं को भी बालकों के समान शिक्षा एवं आगे बढने का समान अवसर प्राप्त होने चाहिए। शिक्षित बालिकाएं न केवल अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक होती हैं, बल्कि परिवार एवं समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होनें छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा अपने जीवन में निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पे्ररित किया। 

 

         श्रीमती शक्ति रावत द्वारा छात्राओं को ‘‘न बाल विवाह, न बाल शोषण’’ थीम के अंतर्गत छात्राओं को बाल विवाह एवं बाल शोषण के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बताया गया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास में बाधक है। उन्होनें छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार के शोषण या बाल विवाह की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सूचित करने के लिए प्रे्ररित किया। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता एवं बच्चों के संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। 

 

              शिविर में श्री दिलीप चैहान साइबर सेल प्रभारी द्वारा छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। 

     

 

      शिविर में श्री संजय गांधी संस्था प्राचार्य, श्री दिनेश श्रीवास्तव मंडल संयोजक (विधि प्रभारी), शिक्षकगण, पैरालीगल वाॅलेंटियर एवं छात्राएं उपस्थित रही।

  • Related Posts

    कोई भी काम असंभव नहीं

    Spread the love

    Spread the love  बीएल भूरा                                                   …

    म्हारी बोली म्हारी माटी म्हारो गांव –

    Spread the love

    Spread the love  बीएल भूरा                                                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोई भी काम असंभव नहीं

    • By User
    • November 5, 2026
    • 8 views
    कोई भी काम असंभव नहीं

    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..

    • By User
    • November 5, 2026
    • 6 views
    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..

    म्हारी बोली म्हारी माटी म्हारो गांव –

    • By User
    • November 5, 2026
    • 11 views
    म्हारी बोली म्हारी माटी म्हारो गांव –

    आत्मकथ्य; उर्फ मैं एक अकिंचन कवि लिखूँगा ही क्या?

    • By User
    • November 5, 2026
    • 10 views
    आत्मकथ्य; उर्फ मैं एक अकिंचन कवि लिखूँगा ही क्या?

    कोई एहसान नहीं, फर्ज का तकाजा है, हैं आदमी तो, आदमी के काम आऐंगे।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 10 views
    कोई एहसान नहीं, फर्ज का तकाजा है,  हैं आदमी तो, आदमी के काम आऐंगे।

    दीपोत्सव के पाँच दिन, पाँच दीप, और पाँच संकल्प।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 11 views
    दीपोत्सव के पाँच दिन, पाँच दीप, और पाँच संकल्प।