ब्यूरो छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर।
गीता सोनी को मिला नारी प्रतिभा सम्मान।
जांजगीर, छत्तीसगढ़ः छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन एवं छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब जांजगीर चांपा के तत्वावधान में राज्य स्तरीय नारी प्रतिभा सम्मान एवं नव निर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ मध्य क्षेत्र प्रभारी गीता सोनी को उनकी मजदूरों के हित में की जा रही सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। गीता सोनी मजदूरों के हित में एक अरसे से सक्रिय हैं और ई रिक्शा महिला चालकों को सुविधाएं प्रदान करने लगातार प्रयत्नशील हैँ। महिला ई रिक्शा चालकों को सुरक्षा देने उन्होंने सरकारी पहल भी की है।









