ऊखीमठः तल्ला नागपुर व दशज्यूला के शीर्ष पर विराजमान भगवती नैणी देवी के मन्दिर परिसर में मां श्री नैणी देवी विकास समिति दशज्यूला नागपुर के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन 51 जल कलशो से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी जिसमें सैकड़ों भक्तों ने शामिल होकर धर्म की गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः तल्ला नागपुर व दशज्यूला के शीर्ष पर विराजमान भगवती नैणी देवी के मन्दिर परिसर में मां श्री नैणी देवी विकास समिति दशज्यूला नागपुर के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन 51 जल कलशो से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी जिसमें सैकड़ों भक्तों ने शामिल होकर धर्म की गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन से नैणी देवी क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में भगवती चण्डिका व भगवती नैणी का दूसरी बार अदभुत मिलन हुआ। बुधवार को पूर्णाहुति के साथ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा तथा गुरूवार को भगवती चण्डिका आगर जवाडी गाँव से भावुक क्षणों के साथ अपने तपस्थली के लिए विदा होगी। मंगलवार को आगर जवाडी गाँव के मध्य प्राकृतिक जल स्रोत पर विद्वान आचार्यों ने 52 जल कलशो की विधि – विधान से पूजा अर्चना की तथा ठीक 11 बजे जल कलश यात्रा नैणी देवी मन्दिर के लिए रवाना हुई तो ग्रामीणों ने जल कलश यात्रा का पुष्प – अक्षत्रो से भव स्वागत किया। ठीक 12 बजे जल कलश यात्रा के नैणी देवी मन्दिर परिसर पहुंचने पर जय मां गंगे, हर – हर गंगे के उदघोषो से सम्पूर्ण भूभाग गुजायमान हो उठा। जल कलश यात्रा में पूर्व विधायक मनोज रावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहा कि भगवती नैणी देवी के आंचल में बसे भूभाग को प्रकृति ने नव नवेली दुल्हन की तरह सजाया व संवारा है इसलिए घिमतोली से नैणी देवी व जागतोली से नैणी देवी के आंचल में फैले भूभाग में तीर्थाटन, पर्यटन की अपार सम्भावनाये है। जिला पंचायत सदस्य खाखरा नरेन्द्र बिष्ट ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन से क्षेत्र में खुशहाली व ग्रामीणों में आपसी सौहार्द बना रहता है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुवर ने भगवती नैणी के आंचल में पहली बार आने का सौभाग्य मिला मन को परम आनन्द की अनुभूति हुई। मन्दिर समिति अध्यक्ष छत्तर सिंह राणा ने सभी अतिथियों व भक्तों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आचार्य महिधर नौटियाल, सुधार नौटियाल, वासुदेव नौटियाल, कालिका काण्डपाल, रविन्द्र काण्डपाल, प्रधान दलेब राणा, पूर्व प्रधानाचार्य पूर्ण सिंह नेगी, दौलत पंवार, बिक्रम सिंह नेगी, वासुदेव सिंह राणा, ताजवर फर्स्वाण, मंगल सिंह फर्स्वाण, लक्ष्मण सिंह राणा, बलराम नेगी, मोर सिंह नेगी,चन्द्रमोहन राणा, प्रेम सिंह रावत, विजयपाल सिंह कठैत, धीर सिंह, मोहन सिंह राणा, दीप राणा, कुलदीप कपर्विण, दीपक भण्डारी, महिला मंगल दल अध्यक्ष आरती देवी, पृथ्वी सिंह नेगी, सतवीर जग्गी , दर्शन सिंह राणा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

  • Related Posts

    एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’…

    नियंत्रण औरों पर नहीं, खुद पर कीजिए

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति, गोबरा नवापारा-राजिम,      रायपुर, (छत्तीसगढ़)                        (नया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।