भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव झांकी ने किया बदरी-केदार भ्रमण।

Spread the love

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व।

•भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव झांकी ने किया बदरी-केदार भ्रमण।

श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ धाम: 27 अगस्त। श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम में बीते कल सोमवार को जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। बदरीनाथ धाम में इस अवसर पर रावल अमरनाथ नंबूदरी ने भगवान के सखा उद्धव जी का अभिषेक संपन्न किया तथा धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट ने पूजा-अर्चना संपन्न की। रात्रि को भगवान कृष्ण के जन्म समारोह के बाद आयोजित पूजा-अर्चना में मुख्य मंत्री के सलाहकार बी.डी. सिंह, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार,मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि रात्रि को भगवान कृष्ण के जन्म समारोह के बाद आज मंगलवार प्रात: से ही भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया। श्री बदरीनाथ धाम में श्री बदरीनाथ पंडा पंचायत द्वारा भगवान श्री कृष्ण की बाल स्वरूप की झांकी निकाली गयी। झांकी उर्वशी मंदिर से होकर मां नंदा मंदिर बामणी पहुंची । बामणी गांव में महिला मंगल दल ने इस अवसर पर दाकुड़ी एवं चांचड़ी एवं भजन कीर्तन आयोजित किया। नंदा मंदिर बामणी के भ्रमण पश्चात भगवान श्री कृष्ण जी की झांकी श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर पहुंची जहां श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने झांकी में शामिल पात्रों भगवान श्री कृष्ण की बाल स्वरूप झांकी, नंदबाबा, यशोदा माता, बलराम,सुदामा एवं ग्वालबालों का स्वागत किया।

श्री कृष्ण के पात्र रिवांश भंडारी, बलराम के पात्र दर्शित भंडारी तथा सुदामा के पात्र डा रतूड़ी ने सबका ध्यान आकृष्ट किया।

इस अवसर पर आचार्य भास्कर जोशी डा. शैलेन्द्र कोटियाल, आचार्य जगमोहन कोटियाल, मंदिर प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, पंडा पंचायत के पदाधिकारीगण प्रवीण ध्यानी, गौरव पंचभैया सहित ,प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, स. नोडल अधिकारी राजेंद्र सेमवाल अजय सती, संदेश मेहता,अनुसुइया नौटियाल, विश्वनाथ, विकास सनवाल, सतीश मैखुरी, राहुल मैखुरी आदि मौजूद रहे।

श्री केदारनाथ धाम में मंदिर समिति तथा स्थानीय तीर्थ पुरोहितों, साधु- संतों ,श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण की जन्मोत्सव झांकी निकाली झांकी ने केदारनाथ क्षेत्र का भ्रमण किया। श्रद्धालुओं को दर्शन दिये।

इस अवसर पर‌ तीर्थ पुरोहितगण पुजारी शिवशंकर लिंग,‌ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी / केदारनाथ मंदिर प्रभारी यदुवीर पुष्पवान, सहायक लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी प्रबल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः अवधेश प्रताप सिंह                                               …

    कोई भी काम असंभव नहीं

    Spread the love

    Spread the love  बीएल भूरा                                                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पातालदेवी स्थित अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह की उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 7 views
    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पातालदेवी स्थित अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह की उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण।

    दिसंबर में अल्मोड़ा में आयोजित होगा दो दिवसीय विंटर कार्निवल, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 13 views
    दिसंबर में अल्मोड़ा में आयोजित होगा दो दिवसीय विंटर कार्निवल, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा।

    अल्मोड़ा के कृष्णा कुमार का दिल्ली आरडीसी के लिए चयन।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा के कृष्णा कुमार का दिल्ली आरडीसी के लिए चयन।

    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।

    • By User
    • November 6, 2026
    • 3 views
    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।
    • By User
    • November 6, 2026
    • 15 views

    तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बन्द।

    • By User
    • November 6, 2026
    • 13 views
    तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बन्द।